अभ्युदय कोचिंग के 77 छात्र पीसीएस मुख्य परीक्षा में चयनित

Feb 05, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय

अभ्युदय कोचिंग के 77 छात्र पीसीएस मुख्य परीक्षा में चयनित

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले 77 छात्रों का यूपी पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा में चयन हो गया है। प्रतिभावान गरीब युवाओं को यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जा रही है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। विभिन्न केंद्रों से मेधावी छात्रों ने यह सफलता अर्जित कर अभ्युदय कोचिंग का मान बढ़ाया है। राजधानी में भागीदारी भवन स्थित कोचिंग से 40 छात्रों, अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र की कोचिंग से 20 छात्रों, हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस व पीसीएस कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों को चयन हुआ है।

युवाओं को अभ्युदय कोचिंग में विद्यार्थियों को ऑफलाइन विशेषज्ञ कक्षाओं के साथ ही ऑनलाइन स्ट्डी मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्रों को मुफ्त आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं। विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं, मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल टेस्ट, परीक्षा पैटर्न आधारित विशेष सत्र व आवश्यक अध्ययन सामग्री भी दी जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।