
72 लोगों को आज मिलेगा फ्लैटों का आवंटन पत्र
संक्षेप: Lucknow News - 72 लाभार्थियों को मिला अपना घर एलडीए ने पूरी की लॉटरी प्रक्रिया डालीबाग में माफिया
72 लाभार्थियों को मिला अपना घर एलडीए ने पूरी की लॉटरी प्रक्रिया डालीबाग में माफिया की कोठी पर बना गरीबों का बसेरा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता माफिया मुख्तार अंसारी की डालीबाग स्थित बहुमंजिला कोठी को ध्वस्त करने के बाद उस पर बनाए गए फ्लैट मंगलवार को गरीबों को आवंटित हो गए। एलडीए ने इस सरकारी निष्क्रांत भूमि पर 72 फ्लैट बनवाए हैं, जिनकी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पारदर्शी तरीके से लॉटरी कराई गई। लॉटरी में चयनित आवंटियों को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को स्वयं आवंटन पत्र सौंपेंगे। इन फ्लैटों की कीमत बाजार में लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि एलडीए ने इन्हें महज 10.70 लाख रुपये में उपलब्ध कराया है।

गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर साबित हुआ है। रिकॉर्ड समय में पूरी हुई लॉटरी एलडीए ने तीन नवंबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी थी। जैसे ही शाम को पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हुई, उसी रात अधिकारी लॉटरी की प्रक्रिया में जुट गए। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे 36 घंटे तक लगातार काम करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुधवार सुबह तक लॉटरी के लिए सभी पर्चियां तैयार कीं और उसी दिन सुबह 10 बजे से लॉटरी शुरू कर दी गई। इस दौरान सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, सीपी त्रिपाठी, सीटीपी कौशलेन्द्र गौतम सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिनके नाम लॉटरी में निकले, उनके चेहरे पर अपने घर मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। पहले इस लॉटरी की तिथि 10 व 11 नवंबर तय की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 नवंबर को कार्यक्रम तय होने के बाद तिथि को पहले किया गया। एलडीए ने पंजीकरण से लेकर लॉटरी तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न की है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार 36 घंटे काम करके यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों को बिना विलंब उनके मकान का अधिकार मिल सके। प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, एलडीए

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




