ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभूमि विवाद में दो पक्षों की चार महिलाओं सहित 7 लोग गंभीर घायल

भूमि विवाद में दो पक्षों की चार महिलाओं सहित 7 लोग गंभीर घायल

बांस काटने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे व चले। इस खूनी संघर्ष में चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची, पर कई हमलावर...

घायल महिला और पुरुष। 
1/ 5घायल महिला और पुरुष। 
घायल महिला। 
2/ 5घायल महिला। 
सर पर आई चोट।
3/ 5सर पर आई चोट।
अस्पताल में भर्ती घायल।
4/ 5अस्पताल में भर्ती घायल।
अस्पताल में युवक।
5/ 5अस्पताल में युवक।
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइचFri, 23 Jun 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बांस काटने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे व चले। इस खूनी संघर्ष में चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची, पर कई हमलावर फरार हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए रिसिया सीएचसी पर भेजा। 
रिसिया थाने के रामपुर बरई के मजरे पैरी गांव निवासी 55 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्र पुत्र कामता प्रसाद ने पुरुषोत्तम पुत्र रामनरेश व उसके सहयोगियों से विवादित भूमि से शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे बांस काटे जाने की जानकारी पर मौके पर पहुंच कर रोका। इसी को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर दोनों पक्षों में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। हमले में कृष्ण कुमार मिश्र, उनकी पत्नी रेखा, पुत्री सरिता व रीशू घायल हो गए। जबकि दूसरी ओर से पुरुषोत्तम, उसकी पत्नी ज्ञाना देवी, पुत्र पंकज व भाई श्रीपति गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना थाने पर दी। जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि दोनों ओर से तहरीरें मिली हैं। दोनों ओर से पांच-पांच लोग नामजद किए गए हैं। मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ सकती हैं।  

 

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें