ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी रत्न सम्मान से सम्मानित हुई 37 विभूतियां

यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित हुई 37 विभूतियां

37 celebrities honored with UP Ratna

यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित हुई 37 विभूतियां
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 07 Jan 2020 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

-यूपी महोत्सव 12 जनवरी तक बढ़ा​लखनऊ। हिन्दुस्तान संवादप्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 12वां यूपी महोत्सव में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वही दर्शकों व दुकानदार के अनुरोध पर महोत्सव 12 जनवरी तक द्वारा बढ़ाया दिया गया।समारोह में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बाॅलीवुड अभिनेता जतिन खुराना, समाजसेवी हेमबाबू निगम शिब्बू, पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय, आदित्य द्विवेदी, मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार बोस, गम्भीर सिंह, ललित शर्मा, मिथलेश लखनवी, सोमेन्द्र शुक्ल, डा कीर्ति विक्रम सिंह को पुष्प गुच्छ, वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर यूपी रत्न से सम्मानित किया।इसी प्रकार डाॅ विद्या बिन्दु सिंह, डा अनीता सहगल वसुन्धरा, मालविका हरिओम, ओम कुमारी सिंह, सुचिता पाण्डेय, अंजलि सिंह, अचला बोस, अंकिता बाजपेयी, प्रिया सिंह, सुर्ति गुप्ता, मधु सिंह, आंम कुमार, प्राची मिश्रा, शिखा मल्होत्रा, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री और सरिता सिंह को यूपी महिला रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया। वही रूबल जैन, अदिति जायसवाल, ईषिता सिंह, रितिका शर्मा, प्रख्या सिंह, पर्णिका श्रीवास्तव, बरखा श्रीवास्तव, युवराज विक्रम सिंह, प्रिया शिखा और श्रुति गुप्ता को यूपी बाल रत्न सम्मान मिला। से सम्मानित किया गया। ----मंच पर उतरी बॉलीवुड की हीरोइनसम्मान समारोह के मंच पर बॉलीवुड हीरोइन थीम पर नृत्य प्रस्तुति देख पंडाल में उपस्थित झूम उठे। जीनत अमान के गेटअप में कुसुम वर्मा ने दम मारो दम व तब्बू बनी ओमवीर सिंह ने रुक रुक रुक अरे बाबा रुक गीत पर नृत्य प्रस्तुति पर सभी थिरकने लगे। श्रीदेवी बनी श्रद्धा सक्सेना ने मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां, करिश्मा कपूर बनी रीना सिंह ने ले गई ले गई दिल , हेमा मालिनी बनी आभा ने सोढ़ी तेरी चाल सोढ़ी रे, मंदाकिनी बनी ममता सिंह ने सुन बाबा सुन, माधुरी दीक्षित बनी मंजू श्रीवास्तव ने हमरी अटरिया पर, मुमताज बनी रश्मि सिंह बिंदिया चमकेगी, लीना चंद्रावरकर के गेटअप में मधु कीर्ति ने जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है गीत पर डांस कर सभी झूमने पर मजबूर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें