पुनर्वास विवि के 35 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर,छह लाख रुपए का सर्वोच्च पैकेज
लखनऊ में, डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 35 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। इनमें से अधिकतम वार्षिक पैकेज 6 लाख रुपये है। वर्चुअल भर्ती प्रक्रिया में 9 छात्रों का चयन बेंगलुरु की कंपनी में डेवलपर पद पर हुआ है।

लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 35 विद्यार्थियों को विभिन्न कम्पनियों में जॉब मिली है। विवि प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय के अधिकतम छह लाख रुपये वार्षिक पैकेज का जॉब ऑफर मिला है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट डायरेक्टर बिराग दीक्षित ने बताया कि वर्चुअल भर्ती प्रक्रिया में एमसीए/बीटेक (सीएस) के नौ छात्रों का चयन बेंगलुरु के एक्सेलआर ईडीटेक प्रा. लि. में डेवलपर पद पर हुआ। इन्हें 2.80 से 6.00 लाख रुपये वार्षिक तक का पैकेज मिला। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों को चयन कम्पनियों में अलग-अलग पदों पर हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


