कूड़ा फैलाने पर नगर निगम मे 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला
सड़क पर कूड़ा फैलाना अब दुकानदारों को महंगा पड़ेगा। नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को गोमतीनगर व तेलीबाग क्षेत्र में कूड़ा फैलाने वाले दुकानदारों से 25 हजार 600...
सड़क पर कूड़ा फैलाना अब दुकानदारों को महंगा पड़ेगा। नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को गोमतीनगर व तेलीबाग क्षेत्र में कूड़ा फैलाने वाले दुकानदारों से 25 हजार 600 रुपए की जुर्माना वसूला गया। साथ ही दोबारा कूड़ा न फैलाने की चेतावनी दी गई।
स्वच्छता पर नगर निगम अब कोई समझौता करने के मूड़ में नहीं है। सड़क पर दुकान लगाए पटरी दुकानदार वहीं पर कूड़ा फैलाकर चले जाते हैं जो बाद में पूरी सड़क पर फैल जाता है। नगर निगम को सफाई में काफी मसक्कत करनी पड़ती है। इसपर रोक के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार से अभियान शुरू करके जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया। जोन चार के जोनल अधिकारी अनुप कुमार बाजपेई के नेतृत्व में हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे तक नगर निगम टीम ने निरीक्षण किया। जो दुकानदार सड़क पर गंदगी फैलाते मिला उसके खिलाफ मौके पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। यहां से 20 हजार 400 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान दुकानदार विनती करते रहे लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कोई नरमी नहीं बरती। उधर जोन आठ की ओर से तेलीबाग में अभियान चलाया गया और 5200 रुपए वसूल किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सड़क पर दोबारा कूड़ा फैला मिला तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।