केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 25 मेधावियों को मिलेंगे मेडल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

केजीएमयू का दीक्षांत 13 जुलाई को, रक्षामंत्री होंगे खास मेहमान अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 25 मेधावियों को मिलेंगे मेडल

केजीएमयू का दीक्षांत 13 जुलाई को, रक्षामंत्री होंगे खास मेहमान अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजनलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।केजीएमयू का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 25 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा।दीक्षांत समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खास मेहमान होंगे। उन्होंने केजीएमयू का न्योता स्वीकार कर लिया है। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगी। मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगी। समारोह का आयोजन अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि इस वर्ष 25 मेधावियों को विभिन्न प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें हीवेट मेडल, चांसलर मेडल समेत कई अकादमिक सम्मान शामिल हैं। इन मेडल के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों और संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मेधावियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इस संबंध में डीन की तरफ से सभी विभाग के अध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है। जो टॉपर की लिस्ट मुहैया कराएंगे।समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह के माध्यम से शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. केके सिंह का कहना है कि समारोह की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।पीजी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मेडलयह पहला मौका होगा जब पीजी के मेधावियों को दीक्षांत समारोह में मेडिकल नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों को कहना है कि पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा न होने के कारण मेधावी मेडल की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इससे पीजी के मेधावियों में निराशा का भाव है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।