Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News23 Lakh Register for PM Housing Scheme Progress on Urban Development Projects
पीएम आवास पाने के लिए 23 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

पीएम आवास पाने के लिए 23 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

संक्षेप:

Lucknow News - - सूडा में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री

Jan 05, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री आवास योजना-दो में 23 लाख लोगों ने अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से चार लाख से अधिक आवेदनों के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे ने खाली पदों के बारे में जानकारी दी, प्रमुख सचिव ने जल्द इनको भरने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख सचिव को बताया गया कि पीएम आवास योजना-एक में 17 लाख से अधिक आवास पात्रों को दिए गए हैं। पहले चरण में लंबित 64 हजार से अधिक आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रमुख सचिव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा में कहा कि जल्द से जल्द अवशेष कार्य पूरे कर लिए जाए। एलएचपी में सोलर पैनल लगाने सहित फनिशिंग आदि के जो भी काम अपूर्ण हैं, उनको पूरा किया जाए। प्रमुख सचिव नगर विकास ने प्रधानमंत्री स्वनिधि के प्रथम व द्वितीय चरण की प्रगति का भी हाल जाना। इसके साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ, आगरा व वाराणसी में संचालित होने वाली दीन दयाल जन आजीविका योजना-शहरी की प्रगति का भी हाल जाना। उक्त योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तनों को भी जाना। उन्होंने इसके साथ ही डे-एनयूएलएम के अंतर्गत प्रदेश के 40 जिलों में संचालित होने वाली 50 शक्ति रसोई की प्रगति का हाल भी जाना। प्रमुख सचिव नगर विकास ने कहा कि शक्ति रसोई का संचालन एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशनों पर किया जाए तो यह इसकी ख्याति को और भी बढ़ा सकता है।