Lucknow News: बलरामपुर: शादी तय होने के बाद युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती आठ अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसका विवाह दो दिसंबर को तय था। युवती के भाई ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला और मोबाइल बंद है। पुलिस ने 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Lucknow News: रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के भाई ने अज्ञात व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का विवाह आगामी दो दिसंबर को तय था। शिकायत के मुताबिक, आठ अक्टूबर की रात करीब एक बजे युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परेशान भाई ने पुलिस से बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर 12 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

