ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकरवा चौथ उत्सव में महिलाएं सम्मानित

करवा चौथ उत्सव में महिलाएं सम्मानित

रंग बिरंगी रोशनी के बीच शरीर में टैटू.. सतरंगी व लाल रंग का लहंगा...कर्ली बाल संग सजी सिंधी समाज की महिलाओं ने पति के दीर्घायु हेतु करवा चौथ उत्सव मनाया। मंगलवार को बाराबिरवा स्थित होटल स्काई हिल्टन...

करवा चौथ उत्सव में महिलाएं सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 23 Oct 2018 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

रंग बिरंगी रोशनी के बीच बजती संगीत की धुनें। मेहंदी संग टैटू की जुगलबंदी, परिधानों में छलकता रंगों का उत्सव और पूरे बनाव-श्रृंगार के साथ सिंधी समाज की महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया। मंगलवार को बाराबिरवा स्थित होटल स्काई हिल्टन में आयोजित इस करवा उत्सव में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की आयोजक कीर्ति जोतवानी व मंडली की अन्य सदस्यों ने यहां गीत-संगीत पर खूब मस्ती की। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें