राष्ट्रीय जम्बूरी में बेहतर प्रदर्शन पर लखनऊ के कई स्कूलों को इनाम
Lucknow News - भारत स्काउट व गाइड, उत्तर प्रदेश ने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और स्कूलों को सम्मानित किया। आगरा को ए श्रेणी में 1 लाख, मेरठ को 75 हजार और गाजियाबाद को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। हापुड़ को बी श्रेणी में 80 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

भारत स्काउट व गाइड, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों, स्कूलों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर आगरा को एक लाख रुपये का पहला, मेरठ को 75 हजार रुपये का दूसरा व तीसरे नंबर पर रहे गाजियाबाद को 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। जम्बूरी में सहयोग करने के लिए लखनऊ के जिन स्कूलों को सम्मानित किया गया उनमें सिटी मांटेसरी स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया, श्रीराम अकादमी, स्ट्डी हॉल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट क्लियर्स कान्वेंट, सेंट फ्रांसिस स्कूल फॉर द हेयरिंग इम्पेयर्ड, माउंटफोर्ट स्कूल और कैथेड्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल शामिल हैं।
समारोह में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष, आईएएस कृष्ण कुमार गुप्ता व पीसीएस महेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। बी श्रेणी के जिलों में पहले नंबर पर रहने वाले हापुड़ को 80 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित रोवर-रेंजर जंबूरी और गणतंत्र दिवस फ्लैग मार्च में भी यूपी ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सामूहिक रूप से कार्य करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार ने 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी पर आधारित लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण किया। मालूम हो कि 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


