Lucknow News: 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर केस

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने शिवम के नाना की भी भूमिका होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow News: 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर केस

Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, नौ सितंबर की रात करीब एक बजे युवती को शिवम पुत्र छबीले पेंटर निवासी विशुनापुर, थाना कोतवाली देहात, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि घटना में शिवम के नाना झिनमुन और उनकी पत्नी की भी भूमिका है।बताया गया कि युवती की तलाश करते हुए परिजन शिवम के नाना के घर पहुंचे।

वहां शिवम नहीं मिला। आरोप है कि उसके नाना ने डांट-फटकार कर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर केस