ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती, एक की मौत

ब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती, एक की मौत

-शहर में मरीजों का आंकड़ा 600 के पार तीन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की

ब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 13 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

-शहर में मरीजों का आंकड़ा 600 के पार

तीन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की गई

लखनऊ। संवाददाता

ब्लैक फंगस का प्रकोप थम नहीं रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को राजधानी के अस्पतालों में 16 मरीज भर्ती किए गए हैं।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक ब्लैक फंगस मरीजों की भर्ती ट्रॉमा के माध्यम से लगातार हो रही है। अब तक 377 रोगी भर्ती हुए हैं। रविवार को 15 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। तीन मरीजों का ऑपरेशन कर जान बचाने की कोशिश की गई है। 24 घंटों में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। गोरखपुर की 75 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। तबीयत में सुधार के बाद तीन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की गई। लोहिया संस्थान में एक मरीज भर्ती किया गया। पीजीआई में कोई भर्ती नहीं हुआ।

शहर में ब्लैक फंगस के मरीज 600 के पार,200 ठीक हुए

राजधानी के अस्पतालों में अब तक ब्लैक फंगस के 600 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा केजीएमयू में 377 मरीज भर्ती हुए। करीब 60 की मौत हो चुकी है। 50 करीब घर भेज दिए गए हैं। अभी करीब 230 भर्ती हैं, जबकि पीजीआई में अब तक 80 भर्ती हुए। 40 अभी भी भर्ती हैं। 15 की मौत हो चुकी है। लोहिया संस्थान में 54 भर्ती हुए। यहां 30 मरीज अभी भर्ती हैं। सभी अस्पतालों से अब तक 200 मरीज छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक करीब 75 की मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें