Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News150th Birth Anniversary of Sardar Patel Virtual Meeting for Processions Organized by BJP Leaders
जन-गण के मन तक पहुंचाएं सरदार पटेल के कार्य: भूपेंद्र

जन-गण के मन तक पहुंचाएं सरदार पटेल के कार्य: भूपेंद्र

संक्षेप:

Lucknow News - सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की। इसमें विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली पदयात्राओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदयात्राएं सरदार पटेल के विचारों और कार्यों को जन-गण तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।

Thu, 6 Nov 2025 09:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

-सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्राओं का होगा आयोजन -प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन ने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के सांसद व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय पदयात्राओं की तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि इन पदयात्राओं को प्रभावी ढंग से निकाला जाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनके विचार, उनके कार्य तथा मजबूत निर्णय जन-गण के मन तक पहुंचाने के लिए पदयात्राएं बड़ा माध्यम बनेंगी। संपर्क, संवाद से समन्वय और समन्वय से राष्ट्रीय एकता के सूत्र को मजबूत करने का काम विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली पदयात्राओं के माध्यम से करना है। प्रभार वाले जिलों की तीन यात्राओं में शामिल हों मंत्री: धर्मपाल प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली पदयात्राओं की तैयारी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री अपने प्रभार के जिले में तीन अलग-अलग यात्राओं में तीन दिन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति के तहत हमें यात्रा का रूट तय करना है। पदयात्राओं के रूट तय करने से पूर्व यात्रा मार्ग में पड़ने वाले 4 पड़ाव तथा उन पड़ावों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्थान भी निर्धारित किये जाएं। उन्होंने कहा कि पदयात्राओं में युवा, महिला, किसान, व्यापारी, खिलाड़ी, साहित्यकार, शिक्षक, एनजीओ सहित सभी वर्गों तथा संगठनों को जोड़ें। संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया। बैठक में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘, बेबी रानी मौर्य, जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान सहित अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला प्रभारी शामिल हुए।