14-Year-Old Student Commits Suicide After Losing 13 Lakhs in Online Game ऑनलाइन गेम में 13 लाख हार कर छात्र ने की थी खुदकुशी, 11 दिन बाद मुकदमा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News14-Year-Old Student Commits Suicide After Losing 13 Lakhs in Online Game

ऑनलाइन गेम में 13 लाख हार कर छात्र ने की थी खुदकुशी, 11 दिन बाद मुकदमा

Lucknow News - मोहल्लागंज में बीते दिनों ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवाकर कक्षा छह के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में 11 दिन बाद आज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जालसाजों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर छात्र को बरगलाकर उसके खाते को गेम से लिंक करवा लिया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 26 Sep 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
ऑनलाइन गेम में 13 लाख हार कर छात्र ने की थी खुदकुशी, 11 दिन बाद मुकदमा

मोहल्लागंज में बीते दिनों ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवाकर कक्षा छह के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में 11 दिन बाद आज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा छात्र के पिता की तहरीर पर मोहनलालगंज थाने में दर्ज हुआ है।

मोहनलालगंज के धनुवासांड में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र ने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान अपने पिता के खाते को गेम से लिंक कर लिया था। पिता ने जमीन बेच कर खाते में 13 लाख रुपये जमा किए थे। छात्र ने ऑनलाइन गेम में गंवा दिए । 15 सितम्बर को पिता बीस हजार रुपये निकालने जब बैंक पहुंचा तो पता चला उसके खाते से 13 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में ट्रांसफर किए गये हैं ।

छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिता ने दर्ज मुकदमें में बताया कि उसका खाता नटकुर की एक बैंक में है। उसने 13 लाख रुपये जमा कर रखे थे। उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम फ्री-फायर खिलवाया। पैसा दोगुना करने के नाम पर उनके बेटे को बरगलाकर उसके खाते को गेम से लिंक करवा लिया गया। बेटे को बरगलाकर कर उसके खाते में जमा 13 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। छात्र ने गेम खिलवाने वाले से जब अपने रुपये वापस मांगे तो उस अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को धमकाना शुरु कर दिया। जिससे अवसाद में आकर उनके बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने व साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।