Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News14 Lucky Readers Win 1000 Amazon Gift Vouchers at Festival of Gifts Contest
पूर्व के विजेताओं को मिला अमेजन गिफ्ट वाउचर, 14 अन्य जीते: फोटो

पूर्व के विजेताओं को मिला अमेजन गिफ्ट वाउचर, 14 अन्य जीते: फोटो

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो -14 भाग्यशाली पाठकों ने जीता एक-एक हजार का अमेजन गिफ्ट वाउचर -शनिवार को पूर्व के विजेताओं को मिला अमेजन गिफ्ट वाउचर, 14 अन्य जीते

Sat, 18 Oct 2025 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

फोटो -14 भाग्यशाली पाठकों ने जीता एक-एक हजार का अमेजन गिफ्ट वाउचर -शनिवार को फेस्टिवल ऑफ गिफ्ट्स में 15 व 16 अक्तूबर के विजेताओं का हुआ फैसला -चार से 14 तक के भाग्यशाली विजेता पाठकों को मिला वाउचर लखनऊ, संवाददाता। फेस्टिवल ऑफ गिफ्ट्स, सीजन-तीन ‘इस त्योहार, बरसेंगे उपहार कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर सही जवाब देने वाले भाग्यशाली पाठकों को शनिवार को गिफ्ट वाउचर दिए गए। लकी ड्रा के जरिए चुने गए भाग्यशाली पाठकों ने गिफ्ट प्राप्त करते हुए खुशी जताई। भाग्यशाली पाठकों को पुरस्कार देने के लिए गोमती नगर के विभूति खंड स्थित ‘हिन्दुस्तान के कार्यालय में पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की डॉयरेक्टर व प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह आमंत्रित थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने पूर्व में चार से 14 अक्तूबर तक के जीते भाग्यशाली पाठकों को एक-एक हजार रूपए के अमेजन गिफ्ट वाउचर प्रदान किए। गिफ्ट प्राप्त करने वाले भाग्यशाली पाठकों ने आपके अपने समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान को आभार कहा। इसके अलावा 15 और 16 अक्तूबर के 14 भाग्यशाली पाठक चुने गए। व्हील घुमाने पर जीते 14 भाग्यशाली पाठक पुरस्कार वितरण के पूर्व ‘हिन्दुस्तान कार्यालय में आमंत्रित पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की डॉयरेक्टर शर्मिला सिंह ने कॉन्टेस्ट के लिए खासतौर पर तैयार किए गए सॉफ्टवेयर पर व्हील घुमाकर 14 विजेताओं का लकी ड्रा निकाला। उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया को समझने के बाद सॉफ्टेवेयर का बटन दबाकर व्हील घुमाया। टिक -टिक करती हुई व्हील का कांटा अजय कपूर पर रुका और वह 15 अक्तूबर के पहले विजेता घोषित हुए। अगली व्हील घुमाने पर दयाशंकर का नाम सामने आया। इसी तरह बारी-बारी से बटन दबाने पर कोमल गुप्ता, जानकी देवी, अभिषेक सक्सेना, अनूप मित्तल और विजय कुमार गौतम के नाम निकले। 16 को सात जीते इसी तरह 16 अक्तूबर के भाग्यशाली पाठकों में सुनीता वर्मा, दीपल कपूर, सिया राम भारती, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीएसएल कृष्णा श्रीवास्तव, रंजीत सिंह वर्मा और केके मिश्रा चुने गए। इन भाग्यशाली प्रतिभागी विजेताओं को एक-एक हजार रुपए का अमेजान गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए क्यूआर कोड करें स्कैन ‘हिन्दुस्तान फेस्टिवल ऑफ गिफ्ट्स कॉन्टेस्ट में शामिल होना बहुत आसान है। इसके लिए पाठकों को केवल ‘हिन्दुस्तान अखबार में छपे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। यह क्यूआर कोड आपको भीतर के पन्नों पर मिलेगा। इसके बाद वहां पर दिए गए आसान से सवालों का सही जवाब देना होगा। पूछी गई जानकारी को भर कर इसे सबमिट कर दें। इतना करते ही आप ‘हिन्दुस्तान फेस्टिवल ऑफ गिफ्ट्स प्रतियोगिता में शामिल हो जाएंगे।