ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभीख मांग रहे 13 स्त्री, पुरुष बच्चों को रेस्क्यू किया गया

भीख मांग रहे 13 स्त्री, पुरुष बच्चों को रेस्क्यू किया गया

लखनऊ मुख्य संवाददाता लखनऊ नगर निगम और उम्मीद संस्था ने भिखारियों की पुनर्वास परियोजना...

भीख मांग रहे 13 स्त्री, पुरुष बच्चों को रेस्क्यू किया गया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 21 May 2022 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ मुख्य संवाददाता

लखनऊ नगर निगम और उम्मीद संस्था ने भिखारियों की पुनर्वास परियोजना के लिए अभियान शुरू किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से चलाए गए अभियान में 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं जिनको चाइल्ड लाइन ने बाल सुधार गृह भेजा। इसके अलावा आठ वयस्क महिलाओं और दो पुरुषों को जियामऊ रैन बसेरे में लाय गया।

आज अभियान में नगर निगम लखनऊ, श्रम विभाग, पुलिस बालकल्याण समिति जिला प्रोबेशन अधिकारी, चाइल्ड लाइन और उम्मीद संस्था ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत नगर निगम लखनऊ के हजरतगंज कार्यालय से हुई।जिसके बाद शर्मा टी स्टाल से होते हुए सिकंदराबाद चौराहा से सहारागंज होते हुए वापस नगर निगम मुख्यालय के पास आकर खत्म हुआ।

अभियान का संचालन डिप्टी कलेक्टर सहायक नगर आयुक्त यमुनाधर चौहान ने किया। उनके अलावा नोडल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जगमीत सिंह, वैष्णवी चन्द्रा, श्रम विभाग से राजेन्द्र कुमार और चाइल्ड लाइन से बृजेन्द्र टीम में शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें