केकेसी में संस्थापक दिवस समारोह आज, 69 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Lucknow News - श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में 109वां संस्थापक दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर दिनेश शर्मा होंगे। इस अवसर पर 69 मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्मृति पदकों से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

- मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा होंगे - केंद्रीय श्रेणी में 13, विज्ञान संकाय 23, कला संकाय 13, वाणिज्य संकाय 14, एलएलबी तीन, बीपीएड एक और बीएड में दो पदक दिए जाएंगेलखनऊ, संवाददाता।श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में शनिवार को 109वां संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन होगा। परिसर के नवीन भवन स्थित उत्सव स्थल पर आयोजित समारोह में शैक्षिक सत्र 2024-25 के 69 मेधावी छात्र-छात्राओं को कई तरह के स्मृति पदकों से सम्मानित भी किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, कानपुर विश्वविद्यालय व राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन और उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बीएल शर्मा उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीएन मिश्र करेंगे। इस दौरान कॉलेज की प्रमुख वार्षिक पत्रिकाओं ‘ज्योति किरण’, ‘कॉमर्स टुडे’, ‘विचार’, ‘रीवेलेशन’ और ‘लॉ रिव्यू’ का भी विमोचन किया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों प्रो. ताज मोहम्मद, प्रो. सन्निवेश मिश्रा, प्रो. राजेश कुमार तिवारी और प्रो. सरिता चौहान को सम्मानित किया जाएगा। चार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मेडल सूची के अनुसार, केंद्रीय श्रेणी में 13, विज्ञान संकाय में 23, कला संकाय में 13, वाणिज्य संकाय में 14, एलएलबी में तीन, बीपीएड में एक और बीएड में दो पदक दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 69 मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा।तनीषा को प्रेसिडेंट, अर्चिता को प्रिंसिपल मेडलसत्र 2024–25 के लिए कॉलेज के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्मृति पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पदक समिति ने मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। जिसके मुताबिक, प्रेसिडेंट मेडल के लिए एमएससी जूलॉजी की छात्रा तनीषा सिंह को चुना गया है, जिन्होंने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं प्रिंसिपल मेडल बीपीएड की छात्रा अर्चिता सिंह को उनके शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में उत्कृष्ट कार्य के लिए गणेश चंद्र चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और तनिष्का श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के रूप में चयनित किया गया है। इसी तरह एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने पर अंशुल यादव को सर्वश्रेष्ठ कैडेट (छात्र) और तेजस्विनी त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ कैडेट (छात्रा) के लिए चुना गया है। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ईशिका गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (छात्रा) और प्रदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (छात्र) का पदक दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न संकायों में भी अनेक विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर पदक प्रदान किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


