ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोगी कैबिनेट: यूपी में बदला एक और शहर का नाम, पढ़ें ये पांच बड़े फैसले

योगी कैबिनेट: यूपी में बदला एक और शहर का नाम, पढ़ें ये पांच बड़े फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल तथा फैजाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर...

योगी कैबिनेट: यूपी में बदला एक और शहर का नाम, पढ़ें ये पांच बड़े फैसले
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ। Tue, 13 Nov 2018 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल तथा फैजाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या जिला और अयोध्या मंडल किया गया है।  इसके साथ ही वित्तविहीन स्कलों के अध्यापकों को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सुरेश खन्ना ने बताया कि मंत्रिमंडल ने इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल किये जाने तथा फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल किए जाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी । खन्ना ने बताया कि प्रयागराज मंडल में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल होंगे जबकि अयोध्या मंडल में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी जिले शामिल हैं। यह सभी जिले पहले भी इन्ही मंडलों में शामिल थे। 

इससे पहले, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के दिन घोषणा की थी कि फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ''अयोध्या हमारी 'आन, बान और शान का प्रतीक है।

ऐसे बदलता है शहर का नाम
- किसी शहर के स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे 
- राज्य मंत्रिमंडल प्रस्ताव पर विचार करती है और मंजूरी देने के बाद राज्यपाल की सहमति को भेजती है
- राज्यपाल प्रस्ताव पर अनुंशसा देने के साथ अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजता है 
- गृहमंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार नाम बदलने की अधिसूचना जारी करती है

योगी कैबिनेट ने लिए ये पांच बड़े फैसले
1. इलाहाबाद व फ़ैज़ाबाद मंडल का नाम बदला। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज व फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या हुआ। इसी तरह फ़ैज़ाबाद जिले का नाम अयोध्या हुआ।

2. वित्तविहीन स्कलों के अध्यापकों को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 1 8 मंडलों से एक-एक शिक्षकों को 25-25 हजार पुरस्कार 25 दिसम्बर को अटल जयंती पर दिया जाएगा। 

3. वाराणसी के राजघाट पुल पर हुए हादसे में 25 मौत होने के मामले में न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को सदन में रखने को अनुमोदन दिया गया। 

4.15 वर्ष की नियमित सेवा शिक्षक के लिये और 20 वर्ष की नियमित सेवा प्रधानाचार्य के लिये अनिवार्य है। 

5. इसके साथ ही बस्ती, बहराइच ,फिरोजाबाद, फैजाबाद  में मेडिकल कालेज जो तैयार वे सोसाइटी मोड में चलेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें