ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊइब्जा के पृथ्वीराज अध्यक्ष व सुरेन्द्र महामंत्री बने

इब्जा के पृथ्वीराज अध्यक्ष व सुरेन्द्र महामंत्री बने

लखनऊ। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसियेशन (इब्जा) के 2019 से 2024 की पांच वर्ष की अवधि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पृथ्वीराज कोठारी का चयन हुआ है। उनके पहले अध्यक्ष मोहित भरतीया थे। इब्जा के...

इब्जा के पृथ्वीराज अध्यक्ष व सुरेन्द्र महामंत्री बने
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 24 Jun 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसियेशन (इब्जा) के 2019 से 2024 की पांच वर्ष की अवधि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पृथ्वीराज कोठारी का चयन हुआ है। उनके पहले अध्यक्ष मोहित भरतीया थे। इब्जा के नेशनल सेक्रेटरी के रूप में सीए सुरेन्द्र मेहता और ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में केतन कोठारी की नियुक्ति हुई है। कोषाध्यक्ष के रूप में संजय जैन और निमेष चोकसी की नियुक्ति हुई है। पृथ्वीराज कोठारी दी बाम्बे बुलियन एसोसियेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी भारत में गोल्ड ईटीएफ लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। भारत में जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग की अग्रणी संस्था इब्जा 99 वर्ष पुरानी है। डोमेस्टिक गोल्ड काउन्सिल की सह-संयोजक इब्जा है। आभूषण के सामने ऋण के लिए आरबीआई में इब्जा रेट को मान्यता दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने सोवरिन गोल्ड बांड के लिए इब्जा रेट को मान्यता दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें