ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबिहार साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किए जाएंगे कवि शलभ

बिहार साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किए जाएंगे कवि शलभ

लखनऊ। निज संवाददाता

बिहार साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किए जाएंगे कवि शलभ
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 03 Jun 2019 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता शहर के जाने माने हास्य व्यंग्य कवि राजेश अरोड़ा शलभ को बिहार साहित्य सम्मेलन में शताब्दी सम्मान से नवाजा जाएगा। बिम्ब कला केंद्र के महासचिव राजेश अरोड़ा शलभ को बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन सम्मानित करेंगे। नौ जून को होने वाले इस आयोजन में देशभर के वरिष्ठ कवियों को सम्मानित किया जा रहा है। शलभ को यह सम्मान साहित्य जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले उनको कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उनकी करीब पंद्रह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं उनके अलबम फूलों के रंग से में गीतों व रचनाओं को अनूप जलोटा ने अपनी आवाज दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें