रंगपंचमी पर्व मना
लखनऊ। निज संवाददाता
लखनऊ। निज संवाददाताहोली के पांचवें दिन चैत्र कृष्ण पंचमी को मनाया जाने वाला रंगपंचमी पर्व सोमवार को राजधानी में मनाया गया। राजेन्द्र नगर के महाकाल मन्दिर में मनाया गया। इस अवसर पर खासतौर से भांग, भस्म और मेवे का शृंगार किया गया। अभिषेक के बाद महाआरती हुई। उसके बाद सवा कुंतल फूलों से होली खेली गई। सबसे पहले अबीर गुलाल और फूल महादेव को अर्पित किये गए। छप्पन भोग में मेवे संग टॉफियां, बिस्कुट, जूस तक चढ़ाया गया। मुख्य आचार्य पंडित राम बिहारी द्विवेदी ने सारे अनुष्ठान विधिविधान से सम्पन्न करवाये। इस अवसर पर अतुल मिश्रा, गिरीश चन्द्र सक्सेना, एके दुबे, मनोज पाठक सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। पूजन अर्चन के बाद मेवे आदि का छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया।