ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे

रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे

- संस्कृति विभाग उप्र व सोन चिरैया की ओर से कबीरा उड़त अबीर गुलाल कार्यक्रम में पदमश्री मालिनी अवस्थी ने होली गीतों की दी...

रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Mar 2019 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

- संस्कृति विभाग उप्र व सोन चिरैया की ओर से कबीरा उड़त अबीर गुलाल कार्यक्रम में पदमश्री मालिनी अवस्थी ने होली गीतों की दी प्रस्तुति - होली की पूर्व संध्या पर होली गीतों संग मना रंगोत्सव लखनऊ। निज संवाददाता प्रेम के रंगों का उत्सव होली की पूर्व संध्या पर पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी की सुरीली आवाज में होली गीतों ने समां बांध दिया। संस्कृति विभाग उप्र व सोन चिरैया की ओर से आयोजित दो दिवसीय होली उत्सव कबीरा उड़त अबीर गुलाल कार्यक्रम के अंतिम दिन लोक रंग के साथ लोकगीतों की बयार बही। होली के रंगों से पूरा शहर सराबोर हो गया। मरीन ड्राइव पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृति व कला से लोगों को रूबरू करवाया तो वहीं दूसरी ओर होली खेले रघुवीरा शीर्षक के माध्यम से पद्मश्री व लोक गायिका मालिनी अवस्थी लोक गीतों में होली की प्रस्तुति दी। सोन चिरैया का प्रतिनिधित्व करते हुए लोक गायिका मालिनी अवध के होली गीतों को पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव संस्कृति जितेंद्र कुमार समेत कई हस्तियां मौजूद रही। मोरी बाली उमरिया संस्कृति विभाग उप्र व सोन चिरैया की ओर से कबीरा उड़त अबीर गुलाल कार्यक्रम में पदमश्री मालिनी अवस्थी के होली गीतों पर लोग जमकर झूमे। लोक गीतों में होली की संगीतमय प्रस्तुति में उन्होंने भजन राम राजा सरकार आ गये शरण में तुम्हारे पेशकर भक्ति की बयार बहाई तो उसके बाद उन्होंने रंगी सारी गुलाबी चुनरिया सुनाकर होली की पूर्व संध्या पर होली लोगों को प्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने मोरी बाली उमरिया, रसियो को मनाओ सेतक कई लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक अंदाज में बने स्टेज पर उनकी प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। मालिनी अवस्थी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य प्रस्तुति से पहले लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति व कला से लोगों को रूबरू करवाते हुए निशांत भदौरिया के दल ने राई नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति से सम्मानित चित्रकार मो शकील के नेतृत्व में कला व शिल्प महाविद्यालय समेत कई कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गांधी सेतु, 1090 चौराहे पर कृतियों का सृजन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में आये लोगों ने होली व्यंजनों के का लुफ्त उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें