ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमाता कभी भी कुमाता नही हो सकती

माता कभी भी कुमाता नही हो सकती

लखनऊ। निज संवाददाता

माता कभी भी कुमाता नही हो सकती
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 25 Jun 2018 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाताजगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी राम भद्राचार्य जी महाराज के शिष्य व कथा व्यास पंडित धीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि पूत कपूत हो सकता है परंतु माता कभी भी कुमाता नही हो सकती। यह बात श्री ज्योति पुंज शिव शक्ति आश्रम तिवारीगंज में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के समापन पर सोमवार को उन्होंने कही। मां कैकयी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब महाराज दशरथ ने रामचंद्र जी को अयोध्या का राजा बनाने का निर्णय ले लिया तो मेरे राघव ना तो प्रसन्न हुए ना ही दुखी हुए। वह सामान्य रहे।कथा के बाद आश्रम पीठाधीश्वर कृष्ण मोहन शिवानन्द ने स्वामी ओंकारानन्द जी सरस्वती, सीपी तिवारी, ओमकार सिंह, वीरेन्द्र शुक्ला, अनिल मिश्रा, पवन तिवारी को सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें