ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयज्ञ से पर्यावरण शुरू होता

यज्ञ से पर्यावरण शुरू होता

बरगदी गांव में प्रो नंदकिशोर स्मृति संस्थान में चल रहे वेद सप्ताह का समापन हो गया। गुरुवार को समापन के दिन वेद में विज्ञान विषयक व्याख्यान...

यज्ञ से पर्यावरण शुरू होता
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 07 Dec 2017 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बरगदी गांव में प्रो नंदकिशोर स्मृति संस्थान में चल रहे वेद सप्ताह का समापन हो गया। गुरुवार को समापन के दिन वेद में विज्ञान विषयक व्याख्यान हुआ। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के डा. नीरज पांडेय ने वेद में विज्ञान विषय पर बोलते हुए बताया कि यजुर्वेद के पहले अध्याय में विद्यमान चंद्रमा पृथ्वी है। जिससे जाहिर होता है कि चंद्रमा पर जीवन है। इसी प्रकार यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध करना भी वेदों में वर्णित है। वेद सप्ताह का आयोजन महर्षि संदीपि वेद विद्या प्रतिष्ठान के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में संत ज्ञानेश्वर आत्मोत्थान केंद्र तथा वेद विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। समापन समारोह में शिशुमंदिर के प्राचार्य राकेश मिश्र, सीताकांत बाजपेयी तथा राकेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें