ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरुपए लेनदेन के विवाद में पापर्टी डीलर से युवक पर रिवाल्वर से फायर किया

रुपए लेनदेन के विवाद में पापर्टी डीलर से युवक पर रिवाल्वर से फायर किया

- लोगों के दौड़ाने पर पिता के साथ फरार हुआ आरोपीसरोजनीनगर। हिन्दुस्तान संवादसरोजनीनगर में शुक्रवार शाम रुपये लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल उर्फ सोनू पर फायरिंग कर...

रुपए लेनदेन के विवाद में पापर्टी डीलर से युवक पर रिवाल्वर से फायर किया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 13 Oct 2017 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

- लोगों के दौड़ाने पर पिता के साथ फरार हुआ आरोपी

सरोजनीनगर। हिन्दुस्तान संवाद

सरोजनीनगर में शुक्रवार शाम रुपये लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल उर्फ सोनू पर फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए। धर्मेन्द्र व उनके साथियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह सफारी गाड़ी छोड़कर अपने पिता के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सरोजनीनगर के नटकुर गांव निवासी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल उर्फ सोनू खेती करते हैं। सोनू के मुताबिक गांव के ही प्रॉपर्टी डीलर भानू प्रताप सिंह उर्फ रोहित ने बीते नवम्बर में अपनी बहन की शादी में उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में रुपये वापस मांगने पर रोहित से उसकी कई बार कहासुनी हुई। इसके चलते रोहित उनसे रंजिश मानने लगा। सोनू का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह स्कूटर्स इण्डिया रोड पर स्काई पब्लिक स्कूल के पास स्थित अपने दोस्त पिपरसंड निवासी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ बबब्लू के प्लॉट पर उनके व अन्य साथियों के साथ बैठे थे।

इसी दौरान रोहित अपने पिता राजेश सिंह के साथ सफारी गाड़ी से मौके पर आ धमका। रोहित ने पिता राजेश की लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर फायर झोंक दिया। सोनू के झुक जाने की वजह से रिवाल्वर से निकली गोली खड़ंजे में धंस गई। सोनू के मुताबिक घटना के बाद उनके साथियों ने रोहित को दौड़ाया तो वह अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर पिता के साथ हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर डीके शाही के मुताबिक दोनों पक्षों में रुपये लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें