ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरमजान हेल्पलाइन

रमजान हेल्पलाइन

सुन्नी हेल्पलाइन सवाल : बीमारी की वजह से गत रमजान के कुछ रोजे छूट गए थे तो क्या अब इस रमजान के बाद उसकी कजा कर सकते हैं? जवाब : जी हां छूटे हुए रोजों की कजा कर सकते हैं। सवाल : फित्रा किस पर...

रमजान हेल्पलाइन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 08 Jun 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सुन्नी हेल्पलाइन सवाल : बीमारी की वजह से गत रमजान के कुछ रोजे छूट गए थे तो क्या अब इस रमजान के बाद उसकी कजा कर सकते हैं? जवाब : जी हां छूटे हुए रोजों की कजा कर सकते हैं। सवाल : फित्रा किस पर वाजिब है? जवाब : जो जकात के निस़ाब का मालिक हो उस पर वाजिब है। सवाल : किसी शख्स ने भूल से पानी पी लिया तो किया रोजा टूट जायेगा? जवाब : अगर गलती से पानी पी लिया है तो रोजा नही टूटेगा। सवाल : क्या रोजे की हालत में मां अपने बच्चे को दूध पिला सकती है? जवाब : रोजे में मां बच्चे को दूध पिला सकती है। सवाल : दहेज में देने के लिए जो जेवर बनवा रखें है क्या उस पर भी जकात वाजिब है? जवाब : जी हां, उस पर भी जकात वाजिब है। शिया हेल्पलाइन सवाल : अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर रोजा तोड़ दे तो उसकी सजा क्या होगी ? जवाब : जो व्यक्ति जानबूझ कर रोजा तोड़े उसको कफ्फारा देना होगा, या साठ रोजे रखेगा या साठ गरीब मोमिन को खाना खिलाएगा। सवाल : जुमा की नमाज के लिए क्या शर्त है ? जवाब : जुमा की नमाज के लिए शर्त यह है कि कम से कम पांच लोग हों और दो जुमें की नमाजों में 5 किलोमीटर का फासला हो। सवाल : क्या कजा नमाजे जमाअत से पढ़ी जा सकती है ? जवाब : कजा नमाजे जमाअत से पढ़ी जा सकती है जैसे शबे कद्र में लोग पढ़ते है। सवाल : क्या जकात किसी जरूरतमंद गैर मुस्लिम को दी जा सकती है ? जवाब : जकात गैर मुस्लिम को दी जा सकती है। जब वह इस्लाम की तरफ रागिब हो। सवाल : अगर मुसाफिर एतेकाफ करना चाहे तो क्या हुक्म है ? जवाब : मुसाफिर एतेकाफ नही कर सकता है। क्योंकि एतेकाफ में रोजा रखना शर्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें