लखनऊ में सुबह घना कोहरा, तापमान में मामूली गिरावट; ठंड और हवा का रहेगा असर
लखनऊ में अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का असर बना रहेगा। इसके अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
लखनऊ में अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, रविवार सुबह लखनऊ के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह करीब 9 बजे धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरे की चादर छंटी।
दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन तेज हवा चलने के कारण ठंड महसूस की गई। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में दो दिन तक सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में 15 से 25 किमी/ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलने मौसम रहेगा।
इन जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना
यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और आसपास के जिलों में अत्यंत कोहरा रहने की संभवाना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में यलो अलर्ट है। यहां गना कोहरा रहने के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

