Hindi NewsUP NewsLucknow society president inter into a flat and beat up a young woman and her brother, tore her cloth and molested
फ्लैट में घुसकर सोसाइटी अध्यक्ष ने युवती और उसके भाई को पीटा, छेड़छाड़ की; कपड़े फाड़े

फ्लैट में घुसकर सोसाइटी अध्यक्ष ने युवती और उसके भाई को पीटा, छेड़छाड़ की; कपड़े फाड़े

संक्षेप: यूपी के लखनऊ में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर सोसाइटी के अध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर एक युवती और उसके भाई को जमकर पीटा। कपड़े फाड़ दिए, छेड़छाड़ की। मामले में केस दर्ज हो गया है। वहीं अखिलेश यादव ने भी कार्रवाई की मांग की है।

Wed, 29 Oct 2025 08:10 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड एल्डिको सिटी तिराहे के पास स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर सोसाइटी के अध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर एक युवती और उसके भाई को जमकर पीटा। कपड़े फाड़ दिए, छेड़छाड़ की, सिर दीवार पर पटक दिया। बचाव में दौड़े उसके भाई को भी पीटा। युवती ने हमलावरों पर सोने की चेन, बाली, 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट का भी आरोप लगाया है। सुनवाई न होने पर उसने मंगलवार को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद अफसरों के आदेश पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। अखिलेश यादव ने युवती से मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता के मुताबिक वह अपार्टमेंट में भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। गुरुवार को वह भाई के साथ फ्लैट में थी। इस बीच सासाइटी के अध्यक्ष रमन सिंह और उनके साथी दरवाजा पीटने लगे। खोलने में देरी होने पर लात मारकर तोड़ते हुए अंदर घुस आए। गाली-गलौज कर हमला बोल दिया। लात-घूसों से जमकर पीटा। कपड़े फाड़ दिए, छेड़छाड़ की। बाल पकड़कर घसीटा और सिर दीवार में पटक दिया। बचाव में भाई दौड़ा तो उसे भी जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। बंधक बना लिया। इसके बाद गले से सोने की चेन, कान की बाली, टेबर की ड्रार रखे 20 हजार और मोबाइल लूटकर चले गए। हमलावरों के खिलाफ घटना की शिकायत लेकर चौकी और थाने पहुंची पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में बिना प्लानिंग के बस्तियां बसाने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

पीड़िता का आरोप है कि वह चार दिन से थाने के चक्कर काट रही है पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मंगलवार दोपहर उसने थाने के बाहर का एक वीडियो बनाकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते और कार्रवाई की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो का अफसरों ने संज्ञान लिया। मड़ियांव पुलिस को तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि चार दिन पूर्व युवती का गाड़ी लगाने को लेकर अपार्टमेंट के गार्ड से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने गार्ड का मोबाइल छीनकर पटक दिया था। उसका मोबाइल टूट गया था। इसके अलावा सोसाइटी के लोगों से कुछ और भी विवाद हुआ था। युवती की तहरीर के आधार पर सोसाइटी के अध्यक्ष रमन सिंह और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।

तीसरे माले से फेंकने की कोशिश :

युवती के मुताबिक सोसाइटी अध्यक्ष और उनके साथियों ने बाल पकड़कर उसे खींचा और कहा कि इसे जान से मार दो। मारने की नियत से फेंका तो बालकनी से लड़ गई। तीसरे माले से गिरते-गिरते बची। पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल में इंस्टाल ग्रो-एप में 1.6 लाख रुपये का निवेश किया था। वह मोबाइल ले गए। इससे उसकी आर्थिक क्षति भी हो गई। मोबाइल में मरापीट के साक्ष्य भी हैं। हमलावर साक्ष्य नष्ट कर देंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |