पत्नी-बच्चे के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था हिस्ट्रीशीटर; सादे कपड़ों में आ धमकी पुलिस, फिर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

sandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share

हिस्ट्रीशीटर इस्लाम पत्नी और बच्चों के साथ था। नॉनवेज उड़ा रहा था। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचे। इस्लाम पुलिस कर्मियों को पहचान गया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह भिड़ गया और हाथापाई करने लगा।

पत्नी-बच्चे के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था हिस्ट्रीशीटर; सादे कपड़ों में आ धमकी पुलिस, फिर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

लखनऊ में ठाकुरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोपी इस्लाम उर्फ ओलू मंगलवार देर रात गोमतीनगर फूडवैली में पत्नी और बच्चों के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था। लोकेशन के आधार पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची। वह पुलिस से हाथापाई करने लगा। खुद को निर्दोष बताकर चीखने लगा। जमीन पर ले गया। वहीं पत्नी और बेटा भी चिल्ला रहा था। बवाल की सुचना पर गोमतीनगर पुलिस पहुंची। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को ठाकुरगंज पुलिस ने इस्लाम आरोपी को जेल भेज दिया।

गोमतीनगर की फूड वैली में मिली लोकेशन

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक इस्लाम और उसके साथियों के खिलाफ अमीनाबाद माडल हाउस निवासी अहम जहीर ने 18 जनवरी को दुबग्गा थाने में जानलेवा हमले, फायरिंग, रंगदारी, सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना ठाकुरगंज थो को ट्रांसफर हो गई थी। इस्लाम मिश्री बाग बालागंज का रहने वाला है। ठाकुरगंज पुलिस टीम इस्लाम की तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार रात पुलिस टीम पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर गोमतीनगर फूडवैली पहुंची।

Voice of UP

परिवार के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था

वहां इस्लाम पत्नी और बच्चों के साथ था। नॉनवेज उड़ा रहा था। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में था। कुछ ने खाकी पैंट पहन रखी थी। इस्लाम पुलिस कर्मियों को पहचान गया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह भिड़ गया और हाथापाई करने लगे। पुलिस कर्मियों ने साथ ले जाने का प्रयास किया तो वह फर्श पर लेट गया। शोर मचाने लगा। सूचना पर गोमतीनगर थाने का पुलिस बल भी पहुंच गया। घेराबंदी कर पुलिस कर्मियों ने इस्लाम को पकड़ लिया।

जमीन विवाद में वांछित था आरोपी

इस मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि युवक को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में वांछित था। वहीं ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया जनवरी महीने में एक जमीनी विवाद में इस्लाम उर्फ ओलू नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। जिस पर नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी।

कई राउंड फायरिंग की थी

अमीनाबाद निवासी फाहम जाहिर के प्लॉट पर 18 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे बदमाश पहुंचे। उन्होंने खुलेआम कई राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से भाग गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। जिसमें आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें इस्लाम, सूफियान, विक्रांत साहू, तीरथ राम, सतेंद्र रावत, सौरभ रावत, उमेश कुमार रावत और सनी खान नामजद थे।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।