सच कहना कितना मुश्किल, मां अब भी अनजान, लखनऊ मर्डर पर प्रज्ञा मिश्रा का भावुक पोस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

लखनऊ में बहन की डबल मर्डर और सुसाइड की घटना में मारी गई बैंक अफसर दिव्या मिश्रा की मां अब भी अनजान हैं। उन्हें रात में यह कहकर सुला दिया गया है कि बेटी क्रिटिकल है।

lucknow nurder
प्रज्ञा मिश्रा बाएं और वारदात में मारी गईं दिव्या मिश्रा (फाइल फोटो)

लखनऊ में गुरुवार की दोपहर हुए डबल मर्डर और सुसाइड की वारदात में मारी गई आईसीआईसीआई बैंक की महिला अधिकारी दिव्या की मां वारदात के 18 घंटे बाद भी पूरी घटना से अनजान हैं। जघन्य वारदात में बेटी-दामाद की मौत हो चुकी है और दामाद की बहन भी मारी गई है। इसके बाद भी उन्हें केवल यह बताया गया है कि बेटी दिव्या की हालत क्रिटिकल है। दिव्या की बहन प्रज्ञा के अनुसार रात में उन्हें झूठ बोलकर सुला दिया गया था। प्रज्ञा ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि सच कहना कितना मुश्लिकल होता है, पहली बार पता चल रहा है। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को नहीं हो सका था। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के गोमतीनगर में आईसीआईसीआई बैंक के ठीक सामने ही महिला अधिकारी दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस वाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्टेट बैंक में अधिकारी मानस ने इसके बाद घर पहुंचकर पहले अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन की हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट वगैरह भी नहीं मिला है। व्हाट्सएप स्टेटस पर मानस ने पत्नी पर चीटिंग का आरोप लगाया है। साली प्रज्ञा और साढ़ू भरत के लिए लिखा की वह सब कुछ जानते हैं। प्रत्रा पत्रकार औऱ मशहूर यूट्यूबर हैं।

प्रज्ञा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस बारे में अपना पक्ष भी लिखा है और मानस को लेकर कई आरोप लगाए हैं। शुक्रवार की सुबह लिखी गई पोस्ट ही प्रज्ञा ने बताया कि दिव्या का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को नहीं हो पाया। शुक्रवार की सुबह 9-10 बजे का वक्त दिया गया है। आगे लिखा कि मम्मी को अब भी बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई हूं। दिव्या की हालत क्रिटिकल है ये झूठ बताकर बगल में सुला दिया है। पहली बार लग रहा है कि सच कहना कितना मुश्किल होता है। वो (दिव्या) पोस्टमॉर्मट हाउस के फ्रीजर में है, ये सच मैं नहीं कह पाई।

दिव्या औऱ मानस अलग-अलग ही रहते थे

चालीस वर्षीय मानस बाजपेयी हुसड़िया चौराहे पर स्थित अपने पैतृक घर में रहता था। उसके साथ उसकी 28 साल की अविवाहित बहन तूलिका भी रहती थी। तूलिका मानसिकरूप से लंबे समय से अस्वस्थ थी। मानस के पिता आरके बाजपेयी भी बैंक में काम करते थे। कोरोना के दौरान उनका निधन हो गया था। उसके कुछ समय बाद उसकी मां भी दुनिया छोड़ गईं। ऐसे में तूलिका की पूरी जिम्मेदारी मानस पर आ गई थी।

मानस और दिव्या मिश्रा (35) की शादी 2017 में हुई थी। दिव्या आईसीआईसीआई गोमतीनगर ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक रहा बाद में दोनों में मनमुटाव रहने लगा। मानस के माता-पता के न रहने और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने वाली बहन को लेकर विवाद और बढ़ गया। दोनों से कोई संतान भी नहीं थी।

स्थितियां जब ज्यादा खराब होने लगीं तो दिव्या आलमबाग स्नेह नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी। वह यहीं से आटो लेकर बैंक आती-जाती थी। एक साल पहले ही दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया था। शायद ही किसी ने अनुमान लगाया हो कि यह पारिवारिक कलह तबाही में बदल जाएगा।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलखनऊ मर्डरः सच कहना कितना मुश्किल, मां अब भी अनजान,प्रज्ञा मिश्रा का भावुक पोस्ट