UP Trains Cancel Highlight: दिल्ली में आंदोलन से यूपी की ट्रेनें कैंसिल, बनारस स्टेशन पर बनी हेल्प डेस्क

लाइव हिन्दुस्तान, लखऊ
Follow us on Google News
share

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें  शताब्दी से लेकर सुपरफास्ट तक शामिल हैं।  लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज, शिवगंगा एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनें रद की गई हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए बनारस में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

Lucknow's Charbagh Railway Station
लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन

UP Trains Cancel Highlight: नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर यानी (आज) लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने दोनों प्रमुख स्टेशनों के आसपास भारी यातायात और परिचालन संबंधी दिक्कतों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है।

UP Trains Cancel LIVE

9:30 PM- दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते कानपुर होकर दिल्ली आने-जाने वाली 33 ट्रेनों का संचालन 9 से 11 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगा। मुरादाबाद रेल मंडल की 10 ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। वाराणसी में कैंट, बनारस और सिटी स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी सतर्क हैं। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त की गई हैं। वहीं, गोरखपुर-बस्ती मंडल में ट्रेनों का संचालन सामान्य है। ब्रज मंडल में भी अलर्ट है। टोल प्लाजा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आगरा में 180 लोगों को नजरबंद किया गया है। इनमें सीजेपी, कांग्रेस, सपा, किसान संगठनों से जुड़े नेता शामिल हैं।

UP Trains Cancel LIVE

9:00 PM- रेलवे ने लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस समेत लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली और अन्य शहरों से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया है। गोमती एक्सप्रेस समेत लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली 4 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 10 अक्तूबर को 12420 नई दिल्ली-लखनऊ और 11 अक्तूबर को 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस नहीं चलेगी। लखनऊ से होकर गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

UP Trains Cancel LIVE

8:30 PM- दिल्ली में 10 अक्तूबर को सीजेपी और विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते मुरादाबाद मंडल से जुड़ी 18 ट्रेनें नौ और दस अक्तूबर को निरस्त कर दिया गया है। इससे दिल्ली-लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि, इससे रोडवेज की सेवाओं पर कोई फर्क नहीं है। दिल्ली के आनंद विहार और कौशांबी से बसों का आवागमन जारी है।

UP Trains Cancel LIVE

8:00 PM- नई दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के ऐलान का रेल सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। इसके चलते शुक्रवार रात बनारस से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12581) को निरस्त कर दिया गया। इससे 3200 से ज्यादा यात्री गंतव्य तक नहीं जा पाए। उन्हें रेलवे की ओर से निरस्तीकरण का मैसेज भेजा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। यहां चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को जरूरी जानकारी दी। ग्रुप रिजर्वेशन समेत दोनों ट्रेनों के 200 से ज्यादा यात्रियों ने बनारस और कैंट स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट वापस किए। रेलवे ने उन्हें पूरा किराया वापस कर दिया। ऑनलाइन टिकट वापसी का आंकड़ा इससे अलग है।

UP Trains Cancel LIVE

7:30 PM-दिल्ली में 10 अक्तूबर को सीजेपी और विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। खुफिया तंत्र और सोशल मीडिया की निगरानी भी तेज कर दी गई है। इस बीच प्रदर्शन के मद्देनजर मुरादाबाद मंडल से जुड़ी 10 ट्रेनें नौ और 10 अक्तूबर को निरस्त रहेंगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों के सामने रोडवेज बसें विकल्प बनी हैं। फिलहाल बसों का संचालन सामान्य है।

UP Trains Cancel LIVE

7:00 PM-गाड़ी संख्या 12056(देहरादून- नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12229 ( लखनऊ - नई दिल्ली मेल) JCO 09.10.2026 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी 12230 (नई दिल्ली- लखनऊ मेल) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12429 ( लखनऊ- नई दिल्ली सुपरफास्ट ) JCO 09.10.2026 को निरस्त रहेगी ।

गाड़ी संख्या 12430 ( नई दिल्ली - लखनऊ सुपरफास्ट) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 15303 ( कासगंज - नई दिल्ली इण्टरसिटी एक्सप्रेस) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।

6:30 PM-गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (सिरसा), गाड़ी संख्या 15308 का खाली रैक नई दिल्ली भेजा जाएगा ताकि लिंक गाड़ी संख्या 15304 नई दिल्लीगाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।

5:30 PM- गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस, दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (उदयपुर सिटी) से निरस्त रहेगी।

UP Trains Cancel LIVE

4:37 PM- मुंबई से दिल्ली आने वाली दो ट्रेनों का भी समय बदला है। यह दोनों ट्रेन 5 घंटे की देरी से चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चलेगी। जारी सूचना में रीशेड्यूल समय सुबह 8:32 बजे कर दिया गया है। जबकि ट्रेन नंबर 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चलेगी। जारी सूचना में रीशेड्यूल समय सुबह 9:43 बजे दिया गया है।

UP Trains Cancel LIVE

3:35 PM- गाड़ी संख्या 64168 अलीगढ़–गाज़ियाबाद ईएमयू तारीख- 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 64167 गाज़ियाबाद–टुंडला ईएमयू तारीख- 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 20155 (डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली) तारीख 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12156 (हज़रत निज़ामुद्दीन - रानी कमलापति) तारीख 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।

UP Trains Cancel LIVE

2:41 PM- उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट

गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़ - दिल्ली मेमू: तारीख 09.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64107 दनकौर - दिल्ली ईएमयू: तारीख 09.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64113 खुर्जा - गाजियाबाद ईएमयू:तारीख 09.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा - शकूरबस्ती ईएमयू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला - दिल्ली मेमू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64583 टुंडला - दिल्ली मेमू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़ - नई दिल्ली ईएमयू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

गाड़ी संख्या 64109 दनकौर - शकूरबस्ती ईएमयू: तारीख 10.10.2026 को निरस्त

UP Trains Cancel LIVE

2:39 PM- उत्तर मध्य रेलवे द्वारा निरस्त की गई ट्रेनों का विवरण

गाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस: तारीख 10.10.2026

गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज – नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस: तारीख 09.10.2026

गाड़ी संख्या 12275 प्रयागराज – नई दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस: तारीख 09.10.2026

गाड़ी संख्या 12451 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस: तारीख 09.10.2026

गाड़ी संख्या 12447 मानिकपुर–हज़रत निज़ामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: तारीख 09.10.2026

गाड़ी संख्या 14211 आगरा कैंट – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस: तारीख 10.10.2026

UP Trains Cancel LIVE

1:45 PM- इसके अलावा मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के लिए जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए जाने वाली इंटरसिटी को भी आज रद्द कर दिया गया है।

UP Trains Cancel LIVE

1:42 PM- कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए आज रात 11:55 पर चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।

UP Trains Cancel LIVE

1:38 PM- कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेन 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे रवाना होनी थी।

UP Trains Cancel LIVE

1:19 PM- नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को शुरुआती स्टेशनों से रद्द कर दिया है।

UP Trains Cancel LIVE

1:11 PM- प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली रात की दो ट्रेनें प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द की गईं है।

UP Trains Cancel LIVE

12:56 PM- दिल्ली में आंदोलन के चलते ये ट्रेन आज रद्द की गई हैं। जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ मेल

गोरखधाम एक्सप्रेस

एसी एक्सप्रेस

प्रयागराज एक्सप्रेस

शिवगंगा एक्सप्रेस

राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-अमृत भारत एक्सप्रेस

UP Trains Cancel LIVE

12:54 PM- आज दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

UP Trains Cancel LIVE

12:51 PM- पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को निरस्तीकरण का मैसेज भेजा गया है। किराए के फुल रिफंड की व्यवस्था की गई है। बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। जहां से यात्री जानकारी ले सकते हैं।

UP Trains Cancel LIVE

12:49 PM: वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12559) और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12581 आज (9 अक्टूबर) की रात नहीं जाएगी।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदिल्ली में आंदोलन से यूपी की ट्रेनें कैंसिल, शताब्दी से लेकर सुपरफास्ट तक