Hindi NewsUP NewsLucknow Lulu Mall cleaner murdered in hotel, family reached through Google location; ruckus by blocking the road
लूलू मॉल के सफाईकर्मी की होटल में हत्या, गूगल लोकेशन से पहुंचा परिवार; सड़क जाम कर हंगामा

लूलू मॉल के सफाईकर्मी की होटल में हत्या, गूगल लोकेशन से पहुंचा परिवार; सड़क जाम कर हंगामा

संक्षेप:

यूपी के लखनऊ में लूलू मॉल के सफाईकर्मी की एक होटल में हत्या कर दी गई। गूगल लोकेशन से परिवार खोजते-खोजते पहुंचे।  घटना से आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विजयनगर में सड़क पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया।

Tue, 21 Oct 2025 12:38 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजधानी लखनऊ में शहीदपथ किनारे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक खाने के होटल में लूलू माल के सफाईकर्मी 48 वर्षीय अरुण रावत की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। उन्हें फोन कर मिलने के लिए कुछ लोगों ने बुलाया था। इसके बाद शराब पी और फिर विवाद के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विजयनगर में सड़क पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वृंदावन योजना रेवतापुर निवासी अरुण रावत लूलू माल में कर्मचारी थे। बेटे ध्रुव ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे पापा किसी का फोन आने पर घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह गूगल लोकेशन के आधार पर मेदांता अस्पताल के पास स्थित एक खाने के होटल में पहुंचे। वहां पर अरुण का शव पड़ा था। पास ही एक व्यक्ति सो रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। इस सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें:15 साल छोटे भांजे के प्यार में बौखलाई 2 बच्चों की मां, चौकी में काट ली हाथ की नस

उधर, अरुण के घरवाले शव लेकर विजयनगर पहुंचे। सड़क पर शव रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस परिवारीजनों से मान मनौव्वल में लगी थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नशेबाजी को लेकर अरुण का विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |