लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम समेत कई संस्थान सील, 78 को नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ अग्निकांड को लेकर पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इसी चेकिंग अभियान के तहत कई संस्थानों पर कार्रवाई है। लखनऊ के 55 और पूर्वांचल के 12 संस्थानों को सील कर दिया गया है। 

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम समेत कई संस्थान सील, 78 को नोटिस

Lucknow News: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में शुरू हुई जांच का असर सामने आने लगा है। मंगलवार से जारी जांच में कई लापरवाही उजागर हो चुकी हैं। इसी बीच कोचिंग सेंटरों समेत कई संस्थानों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। गुरुवार को दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 55 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 78 भवन मालिकों व प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इस अभियान की जद में दर्जनों कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, डांस स्टूडियो, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम, होटल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत अन्य प्रतिष्ठान आए हैं। इसी तरह गुरुवार को चंदौली, मऊ और सोनभद्र में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास और भवन मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर केचिंग सेंटर, लाइब्रेरी समेत 12 संस्थानों को सील किया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अलीगंज में हुये दर्दनाक अग्निकांड के बाद जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने शहर भर में अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में बुधवार को सभी 07 जोनों में अभियान चलाकर 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था, जबकि 83 भवन मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी हुयी थी।

सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को भी एलडीए के प्रवर्तन अनुभाग ने अग्निशमन विभाग व लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-7 में संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने टीम के साथ ठाकुरगंज, बालागंज व दुबग्गा क्षेत्र में कार्रवाई की। जिसमें लक्ष्य एकेडमी, अमेरिकन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश, देवयोग लाइब्रेरी, रेवांता हॉस्पिटल, हनुमंत लाइब्रेरी समेत 07 प्रतिष्ठान सील किये गये, जबकि 20 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

पत्रकारपुरम में आरोही कॉम्पलेक्स सील

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने टीम के साथ गोमती नगर के विराज खण्ड, विनीत खण्ड, विनय खण्ड, विकास खण्ड व विराम खण्ड में अभियान चलाया। जिसमें पत्रकारपुरम स्थित आरोही कॉम्पलेक्स, टाइम्स इंस्टीट्यूट, एजुकेयर, टॉपर्स इंस्टीट्यूट, त्रिवेणी अल्मिराह, भूमि आई.ए.एस समेत 12 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 18 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है।

पूर्वांचल के तीन जिलों में 12 कोचिंग और लाइब्रेरी सील

लखनऊ अग्निकांड के बाद पूर्वांचल के दस जिलों में मानक की अवहेलना करने वाले कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को चंदौली, मऊ और सोनभद्र में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास और भवन मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर केचिंग सेंटर, लाइब्रेरी समेत 12 संस्थानों को सील किया गया। सोनभद्र के घोरावल में दो संस्थानों को सील किया गया है, जबकि तीन को नोटिस दिया गया है। वहीं मऊ में दो कोचिंग सेंटर और दो लाइब्रेरी के खिलापु सील करने की कार्रवाई की गई है। वहीं चंदौली के पीडीडीयू नगर में छह संस्थान सील किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम समेत कई संस्थान सील