Hindi NewsUP NewsLucknow DM takes strict action against Lekhpal and Kanoongo for not taking action against illegal encroachment
अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं करने वाले लेखपाल और कानूनगो पर डीएम का सख्त ऐक्शन, हटाए गए

अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं करने वाले लेखपाल और कानूनगो पर डीएम का सख्त ऐक्शन, हटाए गए

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं करने वाले लेखपाल और कानूनगो पर सख्त ऐक्शन हुआ है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए  लेखपाल और कानूनगो को हटा दिया है।

Jan 06, 2026 11:02 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मोहनलालगंज में डीएम विशाख जी ने अध्यक्षता की। इस दौरान बल्दीखेड़ा के लोग शिकायत लेकर आए। बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल व कानूनगो ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को हटा दिया है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उतरांवा के ओम प्रकाश शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि 25 नवम्बर को कुछ लोग अमृत सरोवर पर लगे आधा दर्जन सरकारी फलदार पेड़ काट कर उठा ले गए। शिकायत करने पर वन विभाग व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने की तहरीर निगोहां थाने पर दी लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।

रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

डीएम ने अब तक मुकदमा दर्ज न करने का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एसीपी मोहनलालगंज को एक घंटे में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

पत्र लेकर पहुंचा दलाल

मस्तीपुर गांव के रहने वाले किसान के हस्ताक्षर बनाकर एक शख्स शिकायत लेकर पहुंच गया। डीएम ने शक होने पर पूछताछ की तो पहले खुद को फरियादी बताया। बाद में फरियादी का रिश्तेदार बताने लगा। डीएम ने पुलिस को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के आदेश दिए तब वह खुद को फरियादी का दोस्त बताने लगा। पुलिस पूछताछ कर रही है। नगराम के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम से पैरोकार शिकायत लेकर पहुंचा।

रजिस्टर न बनने पर नाराज

नगर पंचायत मोहनलालगंज के कई फरियादी अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। कई मामले आने पर डीएम ने ईओ से प्रापर्टी रजिस्टर की जानकारी की तो पता चला कि नगर पंचायत बनने के बाद आज तक रजिस्टर ही नहीं बना। ईओ को जानकारी नहीं कि नगर पंचायत में कितनी सरकारी जमीन है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए रजिस्टर बनाने के आदेश दिए। पंचायत के अवैध कब्जे खाली कराने के आदेश दिए।

प्लाटिंग कंपनी ने रास्ते तक पर कर लिया कब्जा

सुल्सामऊ हिल्गी के 10- 12 ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्लाटिंग कंपनी ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के साथ ही सई नदी तक जाने वाले रास्ते पर भी कब्जा कर लिया। डीएम ने अवैध कब्जा खाली कराने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें:चुनाव की तैयारी के बीच 33 ग्राम प्रधान मुश्किल में, हो सकती है रिकवरी भी
ये भी पढ़ें:डिप्टी कमिश्नर प्रभा ही नहीं, जीएसटी रेड के बाद रुपयों की डील फंसेंगे कई और अफसर

540 शिकायतें आईं, 125 का तुरंत हुआ समाधान

जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि पांचों तहसीलों में 540 शिकायतें आईं। इनमें से 125 का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहनलालगंज में 230 में से 75, सदर में 47 में से 05, मलिहाबाद में 68 में से 07, बीकेटी में 126 में से 30 तथा सरोजनीनगर तहसील में 69 में से 08 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |