लखनऊ में भीषण आग, 15 मरे; योगी अलीगढ़ से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे, ब्रजेश पाठक रोने लगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के एक तीन मंजिल मकान में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर सीधे घटनास्थल पर पहुंचे हैं। दोपहर से ही वहां डटे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शव देख रोने लगे।

Lucknow Fire Tragedy: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिले मकान में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों में ज्यादातर वीडियो एनिमेशन सेंटर हेड हूपर्स स्टूडियो के स्टाफ और स्टूडेंट्स हैं। घटनास्थल पर दोपहर से ही मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शव देखकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि बचाव ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सारे कमरे देख लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ लौट आए हैं। योगी सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से केजीएमयू अस्पताल गए। मृतकों और घायलों को केजीएमयू ही भेजा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ आ रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जान बचाने के लिए कई लोग छत से जान-जोखिम में लेकर कूद गए। केजीएमयू अस्पताल के पीआरओ डॉक्टर केके सिंह ने कहा है कि 13 लोगों का शव आया है, जबकि 5 जख्मी हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। मरने वालों की संख्या और पहचान को लेकर प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है। ज्यादातर शव दूसरे मंजिल से निकाले गए हैं, जिससे आशंका है कि मृतकों में ज्यादातर लोग एनिमेशन स्टूडियो के कर्मचारी या वो बच्चे हैं, जो स्कूलों की गर्मी छुट्टी के दौरान वीडियो गेम और एनिमेशन का काम सीख रहे थे।

हताहतों में ज्यादातर वीडियो एनिमेशन स्टूडियो के स्टाफ-स्टूडेंट, छत से कूदकर कई ने बचाई जान

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद आधा दर्जन से ऊपर लोग छत से ही कूद गए जबकि लगभग 15 लोगों ने सीढ़ी से नीचे आकर जान बचाई। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक नाम से एक दुकान है। पहले मंजिले पर एक दफ्तर बताया जा रहा है, जिसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है। वीडियो देखने से ऐसा महसूस होता है कि आग पहली मंजिल में लगी और अपने साथ-साथ दूसरी मंजिल को पूरी तरह चपेटे में ले लिया। वैसे, आग लगने की वजह और शुरुआत कहां से हुई, ये जांच से ही साफ हो पाएगा। दूसरी मंजिल पर वीडियो गेम के एनिमेशन का काम करने वाला हेड हूपर्स स्टूडियो है। आग लगने के समय स्टूडियो में कर्मचारी और स्टूडेंट मौजूद थे। एनिमेशन सेंटर में थर्ड पार्टी प्रोफेशनल काम के अलावा बच्चों को सिखाया भी जाता था। ब्रजेश पाठक ने कहा कि गर्मी छुट्टी में बच्चे एनिमेशन सीख रहे थे।

लखनऊ अग्निकांड के मृतकों की सूची- सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, ज्योति, आदित्य श्रीवास्तव, भविश्य, अब्दुल रहमान, सूरज साह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या

लखनऊ अग्निकांड के घायलों की सूची- जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार

Lucknow FireCM Yogi Lucknow FireLucknow Fire TragedyLucknow Fire Tragedy

योगी के मंगलवार के कार्यक्रम रद्द, हाथरस और आगरा जाना था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड के बाद 23 जून के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्हें मंगलवार को हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। इसके बाद आगरा में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेनी थी। जिस समय यह अग्निकांड हुआ, योगी अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जानकारी मिलते ही दौरा बीच में रद्द कर दिया और तत्काल लखनऊ लौट आए। वह सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू जाकर घायल बच्चों व उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलखनऊ में भीषण आग, 15 मरे; योगी अलीगढ़ से सीधे घटनास्थल पर; ब्रजेश पाठक रोने लगे