अंडरवियर में कारोबारी, फ्लैट में सेक्स टॉयज; फरार मॉडल श्रद्धा दुबे अब सब कुछ बताने को बेताब

लाइव हिन्दुस्तान
share

लखनऊ में कारोबारी की हत्या में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे अब सबकुछ बताने को बेकरार है। पुलिस का शिकंजा कसने पर उसने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है।

Lucknow businessman murder
लखनऊ में कारोबारी शिव शर्मा (दाएं) की हत्या में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे (फाइल फोटो)

राजधानी लखनऊ में केवल अंडरवियर में कारोबारी शिवा शर्मा के अपार्टमेंट से गिरकर मरने और फ्लैट से सेक्स टॉयज समेत आपत्तिजनक वस्तुओं का राज अब खुद खोलने को मॉडल श्रद्धा दुबे बेकरार है। पुलिस का शिकंजा कसने पर उसने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। बुधवार को ही पुलिस ने उसका पीछा करते हुए नेपाल बार्डर पर उसकी कार बरामद की थी। उसके पीछे दस टीमों को लगाया है और 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पिछले हफ्ते अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी की मौत के बाद वह फरार हो गई थी। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में मिला था। पुलिस को श्रद्धा के फ्लैट से सेक्स टॉयज, शक्तिवर्धक नशीली दवाएं और कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। इसके बाद श्रद्धा के साथ उसकी बहन पर कारोबारी की हत्या का केस दर्ज किया गया था।

श्रद्धा का वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि किसी नेता अथवा अधिकारी के साथ मेरा नाम न जोड़ा जाए। अगर कोई मेरे साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ा है तो ऐसा नहीं है कि मेरा उससे कोई कनेक्शन है। मेरे बारे में अफवाह न फैलाएं। श्रद्धा ने कहा कि वह खुद पुलिस के पास जाकर पूरी घटना की सच्चाई बताना चाहती है। शिवा शर्मा कांड से संबंधित जो भी सच है वह सब बताना चाहती है। उसने दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी। उसने आत्महत्या की थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं बोली।

बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी व कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से जलाने समेत कई आरोप लगाए थे। शिवा एक साल से मॉडल के साथ लिव इन में रह रहे थे। मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने श्रद्धा की कॉल डिटेल की पड़ताल की तो राजधानी के कई नामचीन लोगों के नंबर मिले। इसी के बाद श्रद्धा के बिल्डरों, नेताओं, अधिकारियों से कनेक्शन की बात सामने आई थी।

सिगरेट-शराब देर से लाने पर देती थी शिवा को गालियां?

बुधवार को इस मामले से जुड़ा एक आडियो वायरल हो गया है, जिसकी काफी चर्चा है। हिन्दुस्तान वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। कथित ऑडियो में सिगरेट लेने गए शिवा के देर तक न पहुंचने पर श्रद्धा फोन कर उससे कहती है कि शिवा तुम्हें पार्टी करने का बहुत शौक है न, अब तुम जेल में पार्टी करोगे। तुमने मुझे ट्रिगर कर दिया है। अब तुम्हारी शिकायत... सर से करूंगी और तुम जेल में अब पार्टी करना। इस ऑडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि श्रद्धा ने शिवा को जबरन अपने साथ रखा था और वह अफसरों और नामचीन हस्तियों से संपर्क का हवाला देकर बात-बात पर उसे धमकाती भी थी। परिवार या दोस्तों से मिलने पर रोक की बात भी कही जा रही है।

शिवा की डायरी में छिपे हैं श्रद्धा के काले कारनामे

शिवा की मां रंजना ने बताया कि बेटा डायरी लिखता था। बेटे की डायरी में श्रद्धा के काले कारनामों का चिट्ठा है। पुलिस उस डायरी के तथ्यों की जांच करे। उससे बहुत से रहस्य श्रद्धा और उससे जुड़े लोगों के बारे में उजागर होंगे। पुलिस उस डायरी के तथ्यों को विवेचना में शामिल करें।

नेपाल बार्डर पर बहराइच से कार बरामद

वारदात के बाद श्रद्धा अपनी बहन, ड्राइवर और एक दोस्त के साथ बहराइच भागी। वहां नेपाल बार्डर रुपईडिहा में स्थित कस्टम कार्यालय की पार्किंग में उसकी एसयूवी बुधवार को खड़ी मिली। तफ्तीश में पता चला कि एसयूवी 10 अक्तूबर को खड़ी की गई थी। इसके बाद श्रद्धा उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और एक दोस्त चारों लोग कहीं चले गए थे। श्रद्धा के दोस्त ने दो दिन का पार्किंग का किराया जमा किया था।

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि कस्टम कार्यालय के पास स्थित शुक्ला पार्किंग में 10 अक्टूबर की सुबह दो महिला समेत चार लोग पहुंचे थे। दो दिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कोई एसयूवी लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान तफ्तीश में लगी हजरतगंज पुलिस को सीसी फुटेज के माध्यम से श्रद्धा की कार को सीतापुर के रास्ते बहराइच जाने की सुराग लगा। पुलिस टीम बहराइच पहुंच गई। कार पर अंकित नंबरों की पड़ताल में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आया है। हत्यारोपी की कार बरामदगी व उसके बहन संग नेपाल भागने की खबर पर लखनऊ पुलिस भी रुपईडीहा पहुंची।

ओवरस्पीडिंग की भी शौकीन, हो चुके हैं तीन चालान

लखनऊ। मॉडल श्रद्धा दुबे को एसयूवी से तेज रफ्तार सफर की शौकीन है। नेपाल सीमा से बरामद एसयूवी यूपी-32-क्यूक्यू-0111 के तीन चालान सिर्फ ओवरस्पीडिंग के हैं। इन तीनों चालान की भरपाई तक नहीं की गई है। परिवहन विभाग की साइड पर पेंडिंग हैं। नेपाल सीमा स्थित पार्किंग स्थल से बुधवार को बरामद एसयूवी यूपी-32-क्यूक्यू-0111 श्रद्धा दुबे के नाम से पंजीकृत है। आरटीओ कार्यालय के अनुसार एसयूवी 25 मई 2025 को पंजीकृत है।

14 अप्रैल 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीडिंग में 2000 रुपये का चालान आगरा ट्रैफिक पुलिस ने किया। 08 अगस्त 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीडिंग में 2000 रुपये का मथुरा ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया। 100 की अधिकतम स्पीड यहां निर्धारित है। इनकी गाड़ी 123 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही थी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअंडरवियर में कारोबारी, फ्लैट में सेक्स टॉयज; फरार मॉडल अब सब कुछ बताने को बेताब