बेटे ने आरी से किए पिता के टुकड़े, एसिड से गलाने की थी तैयारी; लखनऊ ब्लू ड्रम मर्डर केस में खुलासा

Feb 24, 2026 02:50 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow Son Killed Father: लखनऊ के आशियाना इलाके में सामने आए ब्लू ड्रम मर्डर केस में एक के बाद एक खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर शव के टुकड़े कर धड़ को घर में रखे नीले ड्रम में छिपा दिया।

बेटे ने आरी से किए पिता के टुकड़े, एसिड से गलाने की थी तैयारी; लखनऊ ब्लू ड्रम मर्डर केस में खुलासा

Lucknow Son Killed Father: यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आए ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस में खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। 21 साल के बेटे ने अपने ही घर के अंदर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और धड़ को एक नीले ड्रम में भरकर रख दिया।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) विक्रांत वीर के मुताबिक, अक्षत ने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे उसके और उसके पिता के बीच तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर लाइसेंसी राइफल उठाई और पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को घर की तीसरी मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर पर लाया। शव के टुकड़े करने के लिए एक खाली कमरे का इस्तेमाल किया गया। सबूत मिटाने के इरादे से उसने पिता के शव के कई टुकड़े कर दिए।

पुलिस के मुताबिक अक्षत ने शव ठिकाने लगाने की तैयारी पहले से कर रखी थी। हत्या से एक दिन पहले, 19 फरवरी को वह आरी खरीदकर लाया था और उसे कमरे में बेड के नीचे छिपा दिया था। पूछताछ में पता चला कि वह पिता की डांट-फटकार से नाराज था और काफी समय से हत्या की योजना बना रहा था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। अक्षत ने शव के कुछ हिस्सों को कार में रखकर सदरौना ले जाकर फेंक दिया, जबकि धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर के अंदर ही छिपाकर रखा।

पुलिस का मानना है कि वह बाकी हिस्सों को भी ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार शाम पुलिस अक्षत को आशियाना स्थित घर लेकर गई, जहां से मनवेंद्र सिंह का धड़ नीले ड्रम से बरामद किया गया। कटे हुए सिर की तलाश अभी जारी है, जिसे उसने कथित तौर पर अलग जगह ठिकाने लगाया था।

एसिड से शव गलाने की थी तैयारी

तलाशी के दौरान पुलिस को भूतल पर रखे ड्रम में शव का ऊपरी हिस्सा मिला, जबकि हाथ-पैर गायब थे। घर से 20 लीटर के गैलेन में एसिड भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि अक्षत एसिड से शव को गलाकर सबूत मिटाने की तैयारी कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अक्षत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।