परिचित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जब लड़की गर्भवती हो गई तो...
राजधानी लखनऊ की एक लड़की ने अपने परिचित पर आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा कि परिचित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात कराने का दबाव बनाया।

यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक खबर सामने आई है। मड़ियांव इलाके में एक लड़की ने आपने परिचित पर गंभीर लगाए हैं। लड़की का आरोप हे कि शादी का झांसा देकर युवक ने रेप किया। परिचित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रेप, धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
मड़ियांव इलाके में परिजनों के साथ पीड़ित युवती रहती है। युवती के मुताबिक 60 फिटा रोड जानकीपुरम निवासी अतुल कुमार रावत से करीब छह साल से पहले उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि आरोपी अतुल रावत ने उसको शादी का झांसा दिया। इस बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह 15 सप्ताह की गर्भवती हो गई तो आरोपी से शादी करने को कहा। आरोप है कि अतुल ने शादी करने से साफ मना कर दिया। यहां तक की उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया।
आरोपी और परिजनों ने रुपए की पेशकश की
गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं आरोपी ने अपने घरवालों को भी बताया कि युवती गर्भवती हो गई है। शादी के लिए दबाव बना रही है। आरोप है कि आरोपी अतुल के पिता मेवालाल रावत, मां व उसके मामा काली चरन रावत ने भी गर्भपात कराने, रुपए की पेशकश कर मामले को रफा दफा करने की बात कही। युवती का आरोप है कि आरोपी व उसके परिजन उसे और उसके परिवारिक सदस्यों को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
सैरपुर पुलिस रेप करने वाले आरोपी को किया अरेस्ट
वहीं लखनऊ के सैरपुर पुलिस ने बुधवार को महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सैरपुर एसओ मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मंगलवार को एक पीड़िता थाने आई। पीड़िता ने तहरीर दी कि कमलानगर निवासी शिवराम यादव ऊर्फ विवेक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विवेक को सीतापुर रोड पर दूध मंडी के पीछे से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां उसने घटना स्वीकार की। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


