Hindi NewsUP NewsLucknow a husband killed his wife and also chopped off the hand of the mother who came to save her bahu
लखनऊ में पति ने पत्नी को मार डाला, बहू को बचाने पहुंची मां का हाथ काट डाला

लखनऊ में पति ने पत्नी को मार डाला, बहू को बचाने पहुंची मां का हाथ काट डाला

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। युवक ने बांके से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बहू को बचाने आई मां पर भी हमला कर उसके हाथ काट दिए। लोगों ने किसी तरह युवक को काबू में करके रस्सी से बांधा और पुलिस को सूचना दी है।

Sep 17, 2025 11:30 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। युवक ने बांके से पत्नी पर हमला कर दिया। बहू की चीख सुनकर उसे बचाने आई मां पर भी वार कर उसके हाथ काट दिए। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने युवक को किसी तरह काबू में किया और रस्सी से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सास-बहू दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां बहू को मृत घोषित कर दिया गया। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुडंबा के दसौली गांव में हुई है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूल रूप से बाराबंकी के फतेहपुर इलाके के चिरैया बिलहरा गांव का रहने वाला अंकुर प्राइवेट नौकरी करता है। वह पत्नी नीलम, मां फूलमती के साथ गुडंबा के दसौली गांव में दो महीने से किराए पर रह रहा था। बुधवार देर शाम उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान अंकुर ने बांके से गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।

ये भी पढ़ें:आवाज निकली तो बच्ची को मार देंगे, परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर भीषण डकैती

शोर सुनकर मां फूलमती बचाने दौड़ी तो अंकुर ने उन पर भी बांके से प्रहार कर दिया। इससे मां का हाथ कलाई के पास से कट गया। अंकुर का यह रूप देखकर मोहल्ले वाले भी दहशत में आ गए। अंकुर ने मां के ऊपर प्रहार करने के लिए दोबारा हाथ उठाया तो लोगों ने हिम्मत बांधी और घेराबंदी कर पकड़ लिया। अंकुर को रस्सी के सहारे खंभे में बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

इसके साथ ही घायल सास-बहू को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। ट्रामा में डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि फूलमती की हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। एसीपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है पूछताछ की जा रही है। वह सनकी किस्म का और बेहद गुस्सैल है।