प्रेमी-प्रेमिका पहुंचे कोर्ट मैरिज करने, खूब हुआ हंगामा, फिर...
यूपी के झांसी में कोर्ट मैरिज को आए प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिजनों ने पकड़ लिया। जिससे वहां खूब हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। महिला की मां ने युवक पर बेटी को बहलाकर अपहरण का आरोप लगाया।

यूपी में झांसी मेंं कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार को तहसील परिसर में कोर्ट मैरिज को आए प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिजनों ने पकड़ लिया। जिससे वहां खूब हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।महिला की मां ने युवक पर बेटी को बहलाकर अपहरण का आरोप लगाया। बताया, वह जेवर, नगदी भी ले गई। वहीं पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों को थाने लाकर बातचीत की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले राजकुमार अहिरवार निवासी गांव पाली मध्य प्रदेश में हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। लेकिन पति लगातार मारपीट करता था। जिसके चलते वह करीब एक साल से मायके में रह रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात हुई।
पीडिृत ने बताया कि गुरुवार वह प्रेमी युवक के साथ कोर्ट मैरिज के बाद तहसील पहुंची। तभी वहां महिला की मां, उसका पति राजकुमार सहित अन्य लोगों ने उसे देख लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पहुंची पुलिस थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर थाना लाई। वहां महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं पति राजकुमार ने बताया कि वह उसे साथ ले जाना चाहता है। लेकिन, वह किसी और के साथ रहना चाहती है। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बोली महिला की मां
महिला की मां भगवती देवी ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को एक युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर ले जा रहे हैं और ससुराल के सोने-चांदी के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद भी उठवा लिए हैं। साथ ही बेटी और उसके दो नाबालिग बच्चों को अगवा किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
मची अफरा-तफरी
मऊरानीपुर तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा व मारपीट हो गई। पूरे मामले में युवती की मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण और जेवर व नकदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि महिला की मां ने भी उसके साथ मारपीट की है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

