प्रेमिका के गांव में प्रेमी की घेरकर पिटाई, दूसरे से मांग कर लाया था कार; गांववालों ने वो भी तोड़ डाली

Ajay Singh संवाददाता, बस्ती
Follow us on Google News
share

रात के अंधेरे में युवक के आने की सूचना गांव में फैल गई। इस सूचना पर गांववाले घटनास्थल पर जुट गए। उन्होंने कार सवार युवक और उसके भाई को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। गांववालों ने बिना कोई सवाल-जवाब किए युवक और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया।

प्रेमिका के गांव में प्रेमी की घेरकर पिटाई, दूसरे से मांग कर लाया था कार; गांववालों ने वो भी तोड़ डाली

UP News : उत्तर प्रदेश के बस्ती में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया एक युवक बुरा फंसा। युवक किसी जानने वाले से कार मांगकर ले गया था। लेकिन प्रेमिका के गांव में पहुंचते ही गांववालों को उसके आने की भनक लग गई। गांववालों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि मांग कर लाई गई युवक की कार भी गांववालों के गुस्से का शिकार हो गई। गांववालों ने कार तोड़ डाली। युवक की पिटाई के दौरान उसके साथ मौजूद उसके भाई को भी गांववालों ने नहीं बख्शा।

गांव में रात के अंधेरे में युवक के आने की सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। इस सूचना पर गांववाले घटनास्थल पर जुट गए। उन्होंने कार सवार युवक और उसके भाई को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। गांववालों ने बिना कोई खास सवाल-जवाब किए युवक और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन गांववालों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने दोनों को पीटना जारी रखा।

कार में जमकर की तोड़फोड़

प्रेमिका से मिलने आए युवक और उसके भाई की पिटाई करके भी गांववालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने उनकी कार भी तोड़ डाली। यह कार युवक अपने किसी जानने वाले से मांग कर लाया था। गांववालों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

गनीमत रही कि पहुंच गई पुलिस

युवक और उसके भाई की पिटाई के दौरान गनीमत यह हुई कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गांववालों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों युवकों और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। देर रात तक थाने पर ग्रामीणों और दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।