Hindi NewsUP Newslover robbed woman her honor name love when case was filed he married her now girl drank poison
मोहब्बत में प्रेमी ने लूट ली आबरू, मुकदमा दर्ज हुआ तो कर लिया निकाह, अब युवती ने पी लिया जहर

मोहब्बत में प्रेमी ने लूट ली आबरू, मुकदमा दर्ज हुआ तो कर लिया निकाह, अब युवती ने पी लिया जहर

संक्षेप:

पीलीभीत में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मोहब्बत में युवक ने की आबरू लूट ली। उसके बाद शादी से मुकर गया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर युवक ने प्रेमिका से शादी कर ली।

Dec 12, 2025 09:51 pm ISTDinesh Rathour पीलीभीत
share Share
Follow Us on

यूपी के पीलीभीत में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मोहब्बत में युवक ने की आबरू लूट ली। उसके बाद शादी से मुकर गया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर युवक ने प्रेमिका से शादी कर ली। उसके बाद विवाहिता को प्रताड़ित किया और दूसरी शादी करने की धमकी दी। इसपर महिला ने मायके में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचकर मजिस्ट्रेट ने विवाहिता के बयान दर्ज किए। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का मोहल्ले के ही युवक से छह महीने पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी करने से मुकर गया। युवती शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमें के दबाव में युवक ने युवती से निकाह कर लिया लेकिन घर ले जाकर उसे प्रताड़ित करने लगा। चार दिन पहले विवाहिता ने प्रताड़ित करने पर पति फरमान, सास नुजहत, ससुर गुलफाम और जेठ असलम के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडित करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।

ससुराल से निकाले जाने के बाद विवाहिता मायके में रह रही थी। उसने कई बार ससुराल जाने का प्रयास किया लेकिन पति ने ले जाने से मना करते हुए दूसरी शादी करने की धमकी दी। इससे आहत होकर विवाहिता ने शुक्रवार को मायके में जहर पी लिया। इससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी लगते ही सीओ डा. प्रतीक दहिया ने कोतवाल पवन पांडेय के साथ सीएचसी पहुचंकर जांच की। इसके बाद सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर विवाहिता के बयान दर्ज किए। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दहेज का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसने मायके में जहर पीकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |