ताकत की बताकर नर्स को लगा दिया जहर का इंजेक्शन, शादी से बचने के लिए आशिक की साजिश
मेरठ एक वॉड बॉय ने शादी से बचने के लिए नर्स को जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। नर्स की हत्या के लिए वह पांच दिन से मौका तलाश रहा था। लगातार जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रहा था। शनिवार को जब ओटी में आरोपी को मौका मिला तो ड्रिप लगाने के बहाने जहर दे दिया।

यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शादी से बचने के लिए नर्स को जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। नर्स नेहा की हत्या के लिए सुरेश पांच दिन से मौका तलाश रहा था। आरोपी लगातार जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रहा था। शनिवार को जब ओटी में आरोपी को मौका मिला तो ड्रिप लगाने के बहाने इसी इंजेक्शन को ड्रिप के साथ मिला दिया और नर्स की हत्या कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि घटना के समय ओटी में आरोपी सुरेश और फरमान भी थे। सुरेश दस्ताने पहनकर ओटी से बाहर आते भी दिखा था और बाद में कुछ सामान को अस्पताल के डस्टबिन में फेंका था। सुरेश, फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर इंजेक्शन बरामद किया है।
खरखौदा के गांव की रहने वाली नेहा एमसीसी हॉस्पिटल में नर्स थी। नेहा का करीब आठ महीने पूर्व अस्पताल में ही साथ काम करने वाले सुरेश से परिचय हो गया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और शारीरिक संबंध भी बन गए। अब पिछले करीब तीन माह से नेहा लगातार सुरेश पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। सुरेश पहले से शादीशुदा है और बच्चा भी है। ऐसे में नेहा से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। नेहा ने धमकाया था कि शादी नहीं की तो रेप के केस में जेल भिजवा देगी। ऐसे में सुरेश ने बताया कि वह पत्नी को तलाक दे देगा और इसके लिए कुछ समय चाहिए।
ड्रिप लगाने के बहाने से लगाया इंजेक्शन
नेहा ने शनिवार को सुरेश को कहा कि उसे कमजोरी हो रही है। ऐसे में सुरेश ने मौका देखा और उसे ड्रिप लगा दी। ओटी के अंदर साथी फरमान भी मौजूद था। फरमान ने ड्रिप लगाने में मदद की थी। वो जहर वाला इंजेक्शन भी नेहा को सुरेश ने लगा दिया और कहा कि ये ताकत देगा। इसी इंजेक्शन से नेहा की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरेश ने इस इंजेक्शन को ड्रिप में ही घोल दिया था। फिलहाल दोनों हत्यारोपी सुरेश और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीसीटीवी में दस्ताने पहनकर आते दिखा आरोपी
ओटी के बाहर लगे कैमरों की पुलिस ने जांच की। पता चला कि घटना के समय सुरेश नेहा के साथ ओटी में ही था। सुरेश जब बाहर आया तो उसके हाथों पर दस्ताने थे, जबकि ओटी में किसी का उपचार नहीं हुआ। इसी दौरान एक डस्टबिन में सुरेश ने कुछ डाला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इस इंजेक्शन की बोतल बरामद कर ली है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि नेहा की हत्या में वार्ड ब्वॉय सुरेश और फरमान को गिरफ्तार किया है। सुरेश और नेहा के बीच प्रेम प्रसंग था और नेहा शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए ही नेहा की सुरेश ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

