Hindi NewsUP Newslover murdered mother of seven children and buried her body in a pit Drishyam like incident in Kanpur
कानपुर में 'दृश्यम' जैसा कांड, प्रेमी ने 7 बच्चों की मां की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव, 8 महीने बाद खुला राज

कानपुर में 'दृश्यम' जैसा कांड, प्रेमी ने 7 बच्चों की मां की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव, 8 महीने बाद खुला राज

संक्षेप:

कानपुर में महिला की हत्या कर शव जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित ने  बताया कि महिला उम्र में भी बड़ी थी और उसके संबंध किसी और के साथ भी हो गए थे। यहां तक कि महिला के पहले से ही सात बच्चे भी थे।

Jan 09, 2026 12:08 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की फिल्म दृश्यम की तरह हत्या कर दी गई। दरअसल, महिला की हत्या कर उसका शव जमीन में दफना दिया गया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने हत्यारोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गोरेलाल ने बताया कि महिला के संबंध एक किसी और से हो गए थे। इसके अलावा वह उम्र में भी 12 साल बढ़ी थी। इसके अलावा उसके पहले से ही 7 बच्चे थे। इसी वजह से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर तीन फीट के गड्ढे में शव दफना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये मामला सतेजी थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव का है। यहां रहने वाले रामबाबू शंखवार को कैंसर था, पांच साल पहले उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी रेशमा सात बच्चों को छोड़कर पड़ोसी गोरेलाल शंखवार के साथ रहने लगी थी। अप्रैल में वह गोरेलाल के साथ इटावा गेहूं कटाई करने गई थी, लेकिन वहां से लौटने के बाद किसी को नहीं मिली। इसके कुछ महीने बाद 29 नवंबर को एक शादी समारोह में महिला के बेटे बबलू ने प्रेमी से मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें:तलाक लिए बिना पत्नी ने प्रेमी से की शादी, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा बेबस पति

इस पर बब्लू ने पांच जनवरी को एसीपी के यहां शिकायत लेकर पहुंचा और सारी बात बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसीपी के निर्देश पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने इधर-उधर की बातें करके गुमराह करने की कोशिश की लेकिन शख्ती से पूछताछ करने पर पर टूट गया और रेशमा की हत्या कर शव दफनाने की बात कही। उसने बताया कि 7 बच्चों की मां रेशम उससे 12 साल बड़ी थी। इसके अलवा उसके संबंधं भी किसी और के साथ हो गए थे। इसी से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ये कदम उठाया।

आरोपित की बात सुनकर पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपित की निशानदेही पर महिला का कंकाल बरामद कर लिया। उधर, इस मामले में एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि गोरेलाल को जेल भेज दिया गया है। वहीं, ग्रामीण की मानें तो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रेशमा का घर में विवाद भी हुआ था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |