Hindi NewsUP Newslover filled his girlfriend parting with vermilion and then they both hanged themselves with same scarf in hardoi
प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी फिर एक ही दुपट्टे से दोनों ने लगाई फांसी, पेड़ से लटके मिले शव

प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी फिर एक ही दुपट्टे से दोनों ने लगाई फांसी, पेड़ से लटके मिले शव

संक्षेप:

जातीय बंधन के चलते शादी में नाकाम प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरी और फिर पेड़ पर एक ही दुपट्टे से दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव शुक्रवार सुबह गांव किनारे पेड़ से लटके मिले।

Jan 09, 2026 07:42 pm ISTDinesh Rathour गोपामऊ (हरदोई)
share Share
Follow Us on

यूपी के हरदोई से प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जातीय बंधन के चलते शादी में नाकाम प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरी और फिर पेड़ पर एक ही दुपट्टे से दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव शुक्रवार सुबह गांव किनारे पेड़ से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास सिंदूर की डिब्बी मिली। लड़की की मांग में भी सिंदूर लगा था। टड़ियांवा थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके प्रेमी युगल के शव देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। दोनों युवक और युवती उसी गांव के रहने वाले थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व गांव के रहने वाले 23 वर्षीय युवक की दोस्ती दूसरी जाति की 21 वर्षीय युवती से हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने घर पर दी और शादी करने की बात कही लेकिन घर वाले इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे। बंदिशें बढ़तीं देख गुरुवार रात दोनों युवक और युवती घर से निकल गए। शुक्रवार सुबह दोनों युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरियांवा अजीत सिंह ने बताया कि पृथमदृष्टया जांच में पता चला है कि आत्महत्या की गई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

ये भी पढ़ें:लखनऊ नगर निगम का बड़ा अभियान; घर-घर पहुंची टीम, कई भवन सील, लाखों की वसूली

पति के उत्पीड़न को लेकर लगाई विवाहिता ने फांसी

वहीं दूसरी ओर फिरोजाबाद जिले में विवाहिता ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पति नशे की हालत में उससे आएदिन बदसलूकी करता था। इसको लेकर वह डिप्रेशन में रहती थी। विवाहिता की मौत के बाद साले ने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला एका के नगला पसी से जुड़ा है। सुषमा उर्फ गुडिया की शादी 11 साल पहले अवधेश पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी नगला पसी के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर नशे की हालत में गुड़िया के साथ बदसलूकी करता था। गुड़िया ने जब मायके वालों को बताया तो मायके वालों ने ससुराल आकर पति को समझाया लेकिन उसकी हकरतों में सुधार नहीं आया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |