महबूब के लिए भागी महबूबा को मिला धोखा, पहले प्रेमी ने मुंह मोड़ा, घर लौटी तो घर वालों ने ठुकराया

बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

यूपी के बुलंदशहर में एक लड़की जिसे प्रेमी के लिए घर से भागकर गई, उसी ने धोखा दे दिया। डेढ़ साल तक लड़की नारी निकेतन में रही। यहां से जब वह वापस अपने घर लौटी तो घर वालों ने भी बेटी को ठुकरा दिया।

premi-premika News
डेढ़ साल बाद घर लौटी लड़की को परिजनों ने ठुकराया

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदराबाद की एक किशोरी को वक्त ने ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां न तो उसे अपनों का साथ मिला और न ही समाज का। करीब डेढ़ साल पहले अपने घर को छोड़ गई किशोरी को धोखा देकर उसका प्रेमी कोलकाता रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़कर भाग निकला।

कोलकाता सीडब्ल्यूसी और नारी निकेतन के संरक्षण में डेढ़ साल बीतने के बाद जब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर टीम किशोरी को लेकर बुलंदशहर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने दो टूक कह दिया कि वह अपनी मर्जी से गलत कदम उठाकर गई थी, इसलिए अब उनका उससे कोई नाता नहीं है। बाल कल्याण समिति के काफी समझाने के बावजूद जब परिजन राजी नहीं हुए और उन्होंने लिखित में देकर किशोरी को लेने से इंकार कर दिया। समिति ने अब किशोरी को पुनर्वास व सुरक्षा के लिए नारी निकेतन भेजा है।

2024 में प्रेमी संग भागी थी लड़की

सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी किशोरी 2024 में प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। काफी समय से उसका प्रेम-प्रसंग मोहल्ले के एक युवक से चल रहा था, परिजन इसका विरोध भी करते थे, मगर वह मानी नहीं। किशोरी के चले जाने के बाद परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी किशोरी को काफी तलाशा मगर सफलता नहीं मिली और आखिरकार फाइल बंद हो गई। उधर, युवक किशोरी को लेकर कोलकाता पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर जब वह उतरे तो वहां चेकिंग चल रही थी। इसी बीच युवक किशोरी का हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गया और फिर कभी उसे नहीं मिला। पुलिस ने भी किशोरी से पूछताछ की तो वह कुछ बता नहीं सकी। उसे डेढ़ साल कोलकाता के नारी निकेतन में बिताने पड़े।

काउंसिलिंग में बताया पूरा पता

नारी निकेतन में रहने के दौरान काउंसिलिंग के समय किशोरी ने अपना घर बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बताया। इसके बाद कोलकाता सीडब्ल्यूसी ने बुलंदशहर सीडब्ल्यूसी से संपर्क साधा। टीम किशोरी को लेकर यहां आई तो परिजनों से वार्ता की। परिजनों ने किशोरी को ले जाने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को किशोरी को वन स्टाप वन सेंटर पर रखा गया और इसके बाद औपचारिताएं पूरी कर उसे नारी निकेतन भेजा जा रहा है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. अंशु बंसल ने बताया, परिजनों को काफी समझाया लेकिन उन्होंने कहा कि किशोरी अपनी मर्जी से गई थी। परिजनों ने लिखित में उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है। किशोरी के सुरक्षित भविष्य और पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन भेजा जा रहा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहबूब के लिए भागी महबूबा को मिला धोखा, घर लौटी बेटी तो परिजनों ने ठुकराया