मांग में सिंदूर भर कर शारीरिक संबंध बनाने लगा प्रेमी, फिर ऐसी डिमांड की कि सन्न रह गई लड़की

Ajay Singh संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

लड़की का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी का झूठा स्वांग रचा था। वह पिछले साल उसे मंदिर में ले गया। मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। जब घर ले जाने की बात कि तो 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी, न देने पर जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मांग में सिंदूर भर कर शारीरिक संबंध बनाने लगा प्रेमी, फिर ऐसी डिमांड की कि सन्न रह गई लड़की

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 22 साल की एक लड़की के साथ उसके प्रेमी ने ऐसा धोखा किया है कि लड़की बिल्कुल सन्न रह गई है। लड़की का कहना है कि उसका प्रेमी उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह नहीं मानी तो एक दिन मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में जब लड़की ने पत्नी का हक देने और घर ले जाने की बात की तो प्रेमी ने 10 लाख रुपए की डिमांड सामने रख दी। इस डिमांड को सुनकर लड़की की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। उसे समझ ही नहीं आया कि अब क्या करे? बाद में उसने थाने पहुंचकर प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

मामला, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। लड़की का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी का झूठा स्वांग रचा था। वह पिछले साल उसे मंदिर में ले गया और मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। जब घर ले जाने की बात कि तो 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी, न देने पर जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Voice of UP

लड़की का कहना है कि उसने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार की रात शाहपुर पुलिस ने गुलरिहा इलाके के भटहट स्थित ग्राम पिपरी जमुनइवा निवासी विक्रम चौहान समेत आरोपी के माता-पिता धनेशरा देवी, अनिरुद्ध चौहान और भाई राजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के एक मुहल्ले की युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। भटहट के पिपरी निवासी विक्रम चौहान की उनके घर के बगल में रिश्तेदारी है। यहां आने-जाने की वजह से विक्रम से जान-पहचान हो गई। इसी दौरान विक्रम ने शादी करने की बात कही और विश्वास दिलाया की शादी करने के बाद अपने घर ले जाएगा। उसकी बातों पर विश्वास हो गया। इसी का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद विक्रम ने पिछले साल 15 सितंबर को बुढ़िया माता मंदिर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का स्वांग रचा और शारीरिक संबंध बनाने लगा।

कोर्ट मैरिज भी की, पत्नी का हक नहीं दिया

लड़की जब कभी घर ले जाने की बात करती तो आरोपी एक-दो दिन में घर ले जाने की बात कर टाल-मटोल करने लगता था। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। यही नहीं अश्लील वीडियो भी बना लिया। लड़की का कहना है कि जब उसने आरोपी पर घर जाने के लिए बहुत दबाव बनाया तो उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली। इसके बाद भी अपने घर नहीं ले गया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।

दवा खिलाकर करा दिया गर्भपात

आरोप है कि आरोपी ने दवा खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी के माता-पिता ने लड़की से कहा कि तुम दूसरी जाति की हो। 10 लाख रुपये दहेज में मिलेेंगे तभी अपने घर में ले जाकर रखेंगे। आरोप है कि लड़की ने गरीबी की हवाला दिया तो आरोपी के परिजन गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।