बीमार प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, यूपी में दिल दहला देने वाला मर्डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के कौशांबी जिले में दिल दहला देने वाला मर्डर सामने आया है। बीमार प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को युवती के परिवार वालों ने  पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका भी घायल हो गई हे।

उत्त प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से प्रेम संबंध को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचे 20 वर्षीय युवक को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका को भी बुरी तरह पीटा गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

18 वर्षीय युवती पिछले पांच वर्ष से अपनी बुआ की बेटी के जेठ के बेटे से प्रेम करती थी। दोनों रिश्ते में मौसी-भतीजा थे। युवती बीते दो दिनों से बीमार थी और गुरुवार को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटी थी। इसकी सूचना मिलते ही युवक रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों को बातचीत करते देख प्रेम संबंध को लेकर पहले से नाराज युवती के परिवार वाले आगबबूला हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व सब्बर से युवक की जमकर पिटाई की। जब प्रेमिका बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी बेरहमी से पीटा।

जानकारी पाकर पहुंची यूपी-112 पुलिस

जानकारी पाकर पहुंची यूपी-112 पुलिस की मदद से युवक के परिवार वाले उसको जिला अस्पताल ले गए। वहां से प्रारंभिक इलाज कर डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई।

प्रेमिका हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

उधर, पुलिस ने युवती को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिवंगत की मां की तहरीर पर युवती के माता-पिता और दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।

शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया

डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की पिटाई से युवक की मौत हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही उनको भी पकड़ा जाएगा। दिवंगत की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।