Hindi NewsUP NewsLove, sex and dhokha as police action began, a constable married the unmarried mother
प्यार, सेक्स और धोखा; पुलिसिया एक्शन शुरू होते ही बिन ब्याही मां से सिपाही ने की शादी

प्यार, सेक्स और धोखा; पुलिसिया एक्शन शुरू होते ही बिन ब्याही मां से सिपाही ने की शादी

संक्षेप:

प्यार, सेक्स धोखा और फिर न्याय! मुरादाबाद के मझोला में एक प्रशिक्षु सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर गर्भवती किया और बाद में बच्चे को अपनाने से मुकर गया। पुलिस एक्शन में आई तो घुटनों पर आ गया। युवती के नाम 2 बीघा जमीन की रजिस्ट्री हुई और मंदिर में सात फेरे लेकर सिपाही उसे ससम्मान घर ले गया।

Jan 13, 2026 06:23 am ISTYogesh Yadav मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद में बिन ब्याही मां बनी मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो प्रेमी सिपाही और उसका परिवार बैकफुट पर आ गया। पहले बच्चे को अपना न बताते हुए अपनाने से मना करने वाले सिपाही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज होते ही पीड़िता से अमरोहा में कोर्ट मैरिज कर मंदिर में सात फेरे भी ले लिए। युवती के नाम दो बीघा जमीन भी रजिस्ट्री की और बच्चे के साथ युवती को अपने घर ले गया। युवती को न्याय दिलाने में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के साथ ही मझोला पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मझोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बीते 24 दिसंबर को मझोला थाने में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी युवक, उसके पिता, बहन, दो फुफेरे भाई, मौसेरे भाई समेत 9 लोगों पर केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात कुआंखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। बाद में दोनों की फोन पर बातें होने लगी। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारिरिक संबंध बनाया।

ये भी पढ़ें:KGMU धर्मांतरण का तानाबाना आगरा में बुना, रमीज की आतंकी शाहीन से संबंधों की जांच

इस बीच युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों ने पीड़िता पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान युवक का चयन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हो गया और वह ट्रेनिंग के लिए फिरोजाबाद चला गया। बाद में मामला तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के पंचायत हुई और 12 नवंबर 2025 को युवती प्रशिक्षु सिपाही के घर चली गई थी।

26 नवंबर 2025 को युवती ने अमरोहा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो सिपाही के परिजन उसे छोड़कर चले गए। बच्चे को भी अपनाने से मना कर दिया। इसके साथ ही सिपाही के पिता ने एक प्राइवेट लैब की डीएनए रिपोर्ट के साथ एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बच्चा उसके बेटे का नहीं है। उसे अपनाने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और डीएनए टेस्ट कराने की बात कही तो सिपाही, उसके माता-पिता और रिश्तेदार बैक फुट पर आ गए।

रिपोर्ट दर्ज होते हुए सिपाही और उसके परिजन युवती और उसके बच्चे को अपनाने के लिए राजी हो गए। हालांकि बाद में पंचायत के दौरान युवती के पक्ष के लोगों ने शर्त रख दी कि शादी से पहले दो बीघा जमीन का बैनामा युवती के नाम कराना होगा। जिसके बाद आरोपी परिजनों ने युवती के नाम जमीन का बैनामा करा दिया।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों अमरोहा में सिपाही ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके साथ ही परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में उसके साथ सात फेरे लेकर पत्नी के रूप में बेटे समेत अपने घर ले गया।

इस संबंध में पूछने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता को कोर्ट मैरिज कर सिपाही द्वारा साथ में अपने घर ले जाने की बात सामने आई है। सिपाही और उनके परिजनों से शादी के दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।